Google Doodle ने मनाया Ozone को बचाने वाले कैमिस्ट Mario Molina का जन्मदिन, जानें इनके बारे में

Google ने आज के Doodle को डॉक्टर मारियो मोलिना (Dr. Mario Molina) को समर्पित किया है। मारियो मोलिना मैक्सिको के एक प्रसिद्ध कैमिस्ट थे। उनका योगदान पृथ्वी के वायुमंडल की परत ओजोन को बचाने में माना जाता है। इसके लिए उन्होंने सरकार को इस ओर कदम बढ़ाने के लिए राजी किया। ओजोन को लेकर उन्होंने रिसर्च किया कि वो कौन से केमिकल हैं जो इस परत को नुकसान पहुंचा रहे हैं। डॉक्टर मारियो को उनकी खोज के लिए नोबल प्राइज से भी नवाजा गया। आइये उनके जीवन के बारे में अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों पर एक नजर डालते हैं। 

Google Doodle आज डॉक्टर मारियो मोलिना का 80वां जन्मदिन मना रहा है। जैसा कि पहले बताया गया है, मारियो मोलिना ने ओजोन को बचाने में अपने जीवन का महत्वपूर्ण समय दिया। उन्होंने सरकार को ओजोन को बचाने के लिए राजी किया और उन केमिकल्स का पता लगाया जो ओजोन को नष्ट कर रहे थे। ओजोन ही वह परत मानी जाती है जो धरती तक सूरज की अल्ट्रावॉयलेट किरणों को पहुंचने से रोकती है। ये किरणें मनुष्य और अन्य जीवों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। 

डॉक्टर मोरिया मोलिना का जन्म मैक्सिको में 19 मार्च 1943 को हुआ था। गूगल के अनुसार, उनको बचपन से ही विज्ञान में इतनी अधिक रुचि थी कि उन्होंने अपने बाथरूम को ही एक छोटी लैबोरेट्री बना दिया था। वो अपने पास एक छोटा खिलौना माइक्रोस्कोप रखते थे और छोटे जीवों को उसमें देखते रहते थे। मैक्सिको की ऑटोनॉमस नेशनल यूनिवर्सिटी से उन्होंने अपनी कैमिकल इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की। फिर जर्मनी से उन्होंने इसकी एडवांस डिग्री हासिल की। उसके बाद वह अमेरिका चले गए कैलिफॉर्निया यूनिवर्सिटी में जाकर रिसर्च की। 

1970 के दशक में मोरिया मोलिना ने पृथ्वी के वायुमंडल के बारे में रिसर्च करना शुरू किया कि कैसे सिंथेटिक कैमिकल इसे नुकसान पहुंचाते हैं। क्लोरोफ्लोरोकार्बन के बारे में पता लगाने वाले वह पहले व्यक्तियों में से एक थे। यह कार्बन एसी, स्प्रे और कई अन्य उपकरणों में पाया जाता है जो हमारे रोजमर्रा के जीवन में इस्तेमाल होते हैं। इसके बारे में कहा जाता है कि यह ओजोन को नष्ट करता है। मारियो और उनके सहयोगियों ने इस रिसर्च को नेचर जर्नल में भी प्रकाशित किया। इसके लिए उन्हें नोबल पुरस्कार भी मिला। 

उनकी इसी खोज ने मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल की नींव रखी। यह एक अन्तर्राष्ट्रीय समझौता था जिसके तहत ओजोन को नष्ट करने वाले 100 से ज्यादा कैमिकल्स का प्रोडक्शन बंद कर दिया गया। गूगल के अनुसार, उनकी इस खोज से ओजोन को बचाने में मदद मिली है और अगले कुछ दशकों में ओजोन को पूरी तरह से ठीक कर लिया जाएगा। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *