Bitcoin में जोरदार तेजी, एक दिन में वैल्यू 2,000 डॉलर से ज्यादा बढ़ी

Bitcoin पिछले काफी समय से 27 हजार डॉलर (लगभग 22 लाख रुपये) के करीब मंडरा रहा है। पिछले 24 घंटों में इसकी कीमत में हल्का सुधार देखा गया है। वर्तमान कीमत की बात करें तो दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी मार्केट वैल्यू के हिसाब से 27,430 डॉलर (लगभग 22.2 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रही है जो कि इसका ग्लोबल प्राइस है। भारतीय एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर बिटकॉइन की कीमत 22.6 लाख रुपये पर चल रही है जो कि पिछले 24 घंटों में 2.32 प्रतिशत की बढ़त है। ग्लोबल एक्सचेंज्स जैसे CoinMarketCap, Coinbase और Binance पर यह 27 हजार डॉलर (लगभग 22 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रहा है। 

बिटकॉइन के साथ-साथ ईथर ने भी आज उछाल खाया। इसकी कीमत 1808 डॉलर (लगभग 1.49 लाख रुपये) पर पहुंच गई। भारतीय क्रिप्टो एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर के अनुसार ईथर की कीमत वर्तमान में  1,49,454 रुपये पर चल रही है जो कि पिछले 24 घंटों में 3.42 प्रतिशत की बढ़त है। 

गैजेट्स 360 क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर बताता है कि आज दो सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में उछाल के साथ अन्य पॉपुलर टोकन भी हरे रंग में नजर आ रहे हैं। Cardano, Solana, Polygon जैसे टोकनों की कीमतों में उछाल देखा गया है। वहीं Tether, USDC और Binance USD जैसे स्टेबल कॉइन्स में आज गिरावट देखने को मिली है। खबर लिखे जाने के समय पर ये तीनों ही टोकन लाल रंग में नजर आ रहे थे। हालांकि यह गिरावट बेहद मामूली दर्ज की गई है। 

मीम क्रिप्टोकरेंसी Dogecoin और Shiba Inu पर नजर डालें तो दोनों ही क्रिप्टोकरेंसी आज हरे रंग में नजर आईं। पिछले 24 घंटों में डॉजकॉइन की कीमत में 3.43 प्रतिशत की बढ़त हो चुकी है। भारतीय एक्सचेंज कॉइनस्विच के अनुसार, वर्तमान में यह भारत में 6.41 रुपये पर ट्रेड कर रहा है जबकि शिबा इनु का प्राइस 0.000929 रुपये पर है जो कि पिछले 24 घंटों में 2.84% की बढ़त है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *