Huawei Enjoy 60 बजट स्मार्टफोन 6000mAh बैटरी, 48MP कैमरा, 22.5W फास्ट चार्जिंग के साथ 23 मार्च को होगा लॉन्च!

Huawei का अपकमिंग स्मार्टफोन Huawei Enjoy 60 इन दिनों चर्चा में है क्योंकि फोन का लॉन्च अब बेहद नजदीक है। कंपनी ने Huawei Enjoy 60 का लॉन्च 23 मार्च के लिए घोषित कर दिया है। ऐसे में फोन के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स अफवाहों के बाजार में लगातार सामने आ रहे हैं। लॉन्च से पहले इस फोन के बारे में एक लेटेस्ट लीक इसकी बैटरी और कैमरा स्पेसिफिकेशंस से भी पर्दा उठा रहा है। इससे पहले आए अपडेट्स में सामने आया था कि फोन में Kirin चिपसेट देखने को मिल सकता है। अब ये लेटेस्ट लीक क्या जानकारी लेकर आया है, चलिए आपको बताते हैं। 

चीइनीज स्मार्टफोन मेकर कंपनी Huawei की Enjoy सीरीज में Enjoy 60 अगला स्मार्टफोन होने वाला है जो कि 23 मार्च को स्मार्टफोन मार्केट में दस्तक दे रहा है। लॉन्च से पहले चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट Weibo पर एक टिप्स्टर ने इसका प्रोमो पोस्टर लीक किया है जिसमें फोन का रियर डिजाइन, कैमरा और कलर वेरिएंट्स को देखा जा सकता है। टिप्स्टर Péng péng jūn jiàdào ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है कि फोन में कर्व्ड बैक पैनल वाला डिजाइन देखने को मिलेगा। इसमें कैमरा के लिए डुअल रिंग भी देखे जा सकते हैं। पोस्टर में देखा जा सकता है कैमरा रिंग्स को सिलिंडर के आकार वाले मॉड्यूल में रखा गया है रिंग्स गोल्डन कलर में दिखाई दे रहे हैं।  

इसके अलावा टिप्स्टर ने हुवावे फोन के अन्य स्पेसिफिकेशंस भी बताए हैं जिसमें इसकी बैटरी, चार्जिंग और कैमरा स्पेसिफिकेशंस का जिक्र है। Huawei Enjoy 60 फोन 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आ सकता है। इसके लिए कंपनी 22.5W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दे सकती है। फोन में 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा सेंसर टिप्स्टर ने बताया है। यानि कि फोटोग्राफी के लिए फोन अच्छा ऑप्शन पेश कर सकता है। इसके ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो हुवावे इंजॉय 60 में HarmonyOS 3.0 देखने को मिल सकता है। 

हुवावे इंजॉय 60 में कई तरह के कलर ऑप्शंस देखने को मिल सकते हैं। जैसा कि पोस्टर बताता है, इसमें डान गोल्ड, आइस क्रिस्टल ब्लू कलर देखा जा सकता है। इससे पहले आए लीक्स में फोन का एक वेरिएंट मैजिक नाइट ब्लैक कलर में भी बताया गया है। इसमें 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज देखने को मिल सकती है। फोन में 6.75 इंच का एलसीडी डिस्प्ले पैनल 1600 x 720 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आने की बात कही गई है, जिसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह बजट स्मार्टफोन 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आ सकता है। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *