सिंगल चार्ज में 450KM रेंज वाली Volkswagen की सबसे सस्ती कार ID. 2all पेश, जानें क्या है खास

जर्मन ऑटोमोबाइल कंपनी Volkswagen ने बुधवार को एक नई बजट इलेक्ट्रिक कार ID. 2all पेश कर दी है। यह उन 10 कारों में से एक है जिन्हें कंपनी 2026 तक लेकर आने वाली है। यहां हम आपको Volkswagen ID. 2all के स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Volkswagen ID. 2all की कीमत

Volkswagen के मुताबिक, कीमत की बात की जाए तो Volkswagen ID. 2all की कीमत 25,000 यूरो (लगभग 21,95,284 रुपये) तक होगी। उपलब्धता की बात करें तो यह इलेक्ट्रिक कार यूरोपीयन मार्केट में 2025 में एंट्री लेगी।

Volkswagen पैसेंजर कार्स के सीईओ थॉमस शेफर ने कहा कि “हम Volkswagen को एक रियल लव ब्रांड बनाने के उद्देश्य के साथ तेजी से बदल रहे हैं। ID. 2all से पता चलता है कि हम ब्रांड को कहां ले जाना चाहते हैं। हम ग्राहक के करीब रहना चाहते हैं और शानदार डिजाइन के कॉम्बिनेशन में टॉप टेक्नोलॉजी प्रदान कर रहे हैं। हम इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को लोगों तक पहुंचाने के लिए तेजी से ट्रांसफॉर्मेशन कर रहे हैं।”
 

पावर और स्पेसिफिकेशंस

पावर और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Volkswagen ID. 2all में दी गई मोटर 166 kW/226 PS की पावर जनरेट करती है। रेंज की बात करें तो यह कार एक बार चार्ज होकर 450 किमी की दूरी तय कर सकती है। इस कार की बैटरी को 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज होने में 20 मिनट का समय लगता है। यह इलेक्ट्रिक कार 160 किमी की टॉप स्पीड से दौड़ सकती है। वहीं इस कार को 0-100 किमी की स्पीड पकड़ने में सिर्फ 7 सेकेंड्स का समय लगता है। डाइमेंशन की बात की जाए तो इस इलेक्ट्रिक कार की लंबाई 4,050mm, चौड़ाई 1,812mm, ऊंचाई 1,530mm, व्हीलबेस 2600mm और स्टोरेज वॉल्युम 490 से 1,330 लीटर है।
 

इंटीरियर और एक्सटीरियर

इंटीरियर की बात करें तो ID. 2all में क्लियर डिजाइन है। इसकी खासियत एक हाई-क्वालिटी वाला अपीरियंस है। इसमें क्लासिक वॉल्यूम कंट्रोल और एक अलग एयर कंडीशनिंग ब्लॉक के साथ एक इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। एक्सटीरियर की खासियतों में से एक इसका सी पिलर डिजाइन है, जिसे पहले गोल्फ के लिए तैयार किया गया था। ID. 2all पहली वोक्सवैगन कार है, जिसमें यह लुक देखने को मिला है। इस कॉन्सेप्ट कार में व्हील्स पर पावरफुल स्टेंस, फ्रेंडली फेस और शानदार डाइनामिक्स हैं।

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *