39 घंटों की बैटरी लाइफ वाले OnePlus Buds Pro 2R की सेल शुरू, जानें कीमत और फीचर्स

स्‍मार्टफोन ब्रैंड वनप्‍लस (OnePlus) ने वनप्लस 11 सीरीज स्मार्टफोन के साथ ‘वनप्लस बड्स प्रो 2′ और ‘वनप्लस बड्स प्रो 2आर’ (OnePlus Buds Pro 2R) को लॉन्‍च किया था। OnePlus Buds Pro 2R अब भारत में खरीदारी के लिए उपलब्‍ध है। 9999 रुपये कीमत वाले ‘वनप्लस बड्स प्रो 2आर’ को ब्रैंड के ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है। यह एमेजॉन इंडिया, वनप्लस एक्सपीरियंस स्टोर्स और वनप्लस स्टोर ऐप पर उपलब्ध है। इन ईयरबड्स को ओब्सीडियन ब्लैक और मिस्टी वाइट कलर ऑप्‍शन में पेश किया गया था। 

OnePlus Buds Pro 2R के प्री-ऑर्डर्स पिछले हफ्ते ही शुरू हो गए थे। कंपनी ने आज यानी 14 मार्च से इनकी पहली ओपन सेल को शुरू क‍र दिया है। OnePlus Buds Pro 2R पर लिमिटेड टाइम के लिए छूट भी दी जा रही है। बात करें इस ईयरबड्स की खूबियों की तो ‘बड्स प्रो 2आर’ वनप्‍लस के ‘बड्स प्रो 2′ का किफायती वर्जन है। दोनों ही ईयरबड्स सामान्‍यतौर पर एक जैसे लग सकते हैं, लेकिन ‘बड्स प्रो 2आर’ में दो खूबियों की खास कमी है। इसमें हेड ट्रैकिंग और वायरलैस चार्जिंग का फीचर नहीं मिलता। हालांकि इनमें Spatial ऑडियो का फीचर मिलता है। 

ये डुअल ड्राइवर सेटअप के साथ आते हैं, जिनमें 11mm और 6mm के मैलोडीबूस्‍ट ड्राइवर्स दिए गए हैं। इन्‍हें Dynaudio के साथ बनाया गया था। भले ही इनमें कुछ फीचर्स की कमी है, बावजूद इसके OnePlus Buds Pro 2R में कई गौर करने लायक फीचर्स हैं। मसलन ये 48 डेसिबल का टीयूवी सर्टिफाइड एडेप्टिव नॉइज कैंसिलेशन और 54ms की लो लेटेंसी देते हैं। डॉल्बी एटमॉस से लैस हैं और 39 घंटे की टोटल बैटरी लाइफ ऑफर करते हैं। 

एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन को बंद रखने पर बैटरी लाइफ बढ़ जाती है। जैसाकि हमने पहले भी बताया ‘वनप्लस बड्स प्रो 2आर’ को दो कलर ऑप्शन ओब्सीडियन ब्लैक और मिस्टी वाइट में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 9,999 रुपये है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *