12GB RAM, 9510mAh बैटरी से लैस OnePlus Pad के प्री-ऑर्डर 10 अप्रैल से होंगे शुरू, जानें सबकुछ

OnePlus ने इस साल की शुरुआत में खुलासा किया कि मार्केट में उसका पहला टैबलेट OnePus Pad अप्रैल 2023 में लॉन्च होगा। टैबलेट में Dimensity 9000 चिपसेट दिया जाएगा और यूनिक 7:5 आस्पेक्ट रेशियो होगा। यहां हम आपको OnePus Pad के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

OnePlus ने अब ऐलान किया है कि उनके नए टैबलेट के लिए प्री-ऑर्डर 10 अप्रैल, 2023 से शुरू होंगे। हालांकि यह प्रोसेस डायरेक्ट नहीं हो सकता है क्योंकि कंपनी ने संकेत दिया है कि वे सिर्फ उस दिन पैड के लिए डिपॉजिट स्वीकार कर सकते हैं। खरीदार को 10 अप्रैल, 2023 को टैबलेट के लिए सिर्फ डिपॉजिट अमाउंट की पेमेंट करनी होगी और बाकि अमाउंट बाद में दिया जाएगा।

OnePlus ने नए टैबलेट के लिए अपनी मार्केटिंग कंटेंट में एक “अमेजिंग गिफ्ट” का टीजर जारी किया है, लेकिन यह साफ नहीं है कि क्या यह टैबलेट के लिए ही है या प्री-ऑर्डर करने वालों के लिए बोनस आइटम है। हालांकि प्रोडक्ट पेज पर “नोटिफाई मी” बटन पर क्लिक करके इच्छुक खरीदार एक फ्री टैबलेट या OnePlus Buds Z2 जीतने के लिए प्रमोशनल कंटेस्ट में हिस्सा ले सकते हैं।
 

OnePlus Pad के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो OnePlus Pad में 11.6 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2800 x 2000 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 144Hz और पीक ब्राइटनेस 500 nits तक है। प्रोसेसर के लिए यह टैबलेट MediaTek Dimensity 9000 से लैस है। स्टोरेज के लिए इसमें 12GB LPDDR5 RAM और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। यह टैबलेट Dolby Atmos और Dolby Vision का सपोर्ट करता है। OnePlus Pad में 9,510mAh की बैटरी दी गई है जो कि 67W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इस टैबलेट के रियर में 13 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह Android 13 पर बेस्ड OxygenOS 13 पर काम करता है। OnePlus Pad ओटीपी वेरिफिकेशन के लिए अन्य वनप्लस डिवाइसेज के साथ कनेक्शन, सेलुलर शेयरिंग और एडवांस टेक्स्ट मैसेजिंग के साथ-साथ फाइल शेयरिंग कैपेसिटी जैसे कुछ स्पेशल टैबलेट फीचर्स प्रदान करता है। अन्य फीचर्स की बात की जाए तो इस टैबलेट में वाई-फाई 6, फिंगरप्रिंट सेंसर, क्वाड स्पीकर सिस्टम और Dolby Atmos ऑडियो टेक्नोलॉजी का सपोर्ट मिलता है।

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *