Nokia C99 : 144MP कैमरा, 16GB रैम, 180W चार्जिंग से लैस होगा Nokia C99 स्‍मार्टफोन, यूजर ने किया दावा

नोकिया (Nokia) के एक स्‍मार्टफोन पर काम चल रहा है। ऑनलाइन लीक हुई जानकारी में दावा किया गया है कि कंपनी Nokia C99 स्‍मार्टफोन पर काम कर रही है। यह भी कहा जाता है कि कंपनी नोकिया “मैजिक बॉक्स” (Magic Box) नाम से एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन को तैयार कर रही है, जिसमें 6.7 इंच की एलटीपीओ AMOLED स्क्रीन दी जा सकती है। यह स्‍मार्टफोन क्वालकॉम के लेटेस्‍ट ऑपरेटिंग सिस्‍टम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 से लैस हो सकता है। फोन में 144 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलने की बात है और यह 180W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है। हालांकि कंपनी की ओर से अभी तक ऐसे किसी हैंडसेट के लॉन्‍च की घोषणा का जानकारी शेयर नहीं की गई है। 
 

Nokia C99 की भारत में कीमत? यह है अफवाह  

ट्विटर यूजर चंद्रगुप्त सौरभ (@ParasmeSaurabh) ने जो जानकारी दी है, उसके मुताबिक भारत में Nokia C99 को इस साल की तीसरी तिमाही में 45 हजार रुपये में लॉन्‍च किया जा सकता है। 

हालांकि जो स्‍पेसिफ‍िकेशंस सामने आए हैं, उससे ऐसा नहीं लगता कि इस कथित हैंडसेट को 45 हजार रुपये में बेचा जाएगा, क्‍योंकि स्‍पेक्‍स के लिहाज से कीमत कम है। इस स्मार्टफोन का भारत में Samsung Galaxy S23 सीरीज और Xiaomi 13 Pro जैसे फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स से मुकाबला होने की संभावना है।
 

Nokia C99 के स्‍पेसिफ‍िकेशंस? यह है अनुमान 

यूजर ने जो डिटेल शेयर की हैं, उसमें कहा गया है कि Nokia C99 में क्वालकॉम का लेटेस्‍ट स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो 16 जीबी तक रैम के साथ आएगा। इस स्‍मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और गोरिल्ला ग्लास 7 प्रोटेक्शन के साथ 6.7 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले हो सकता है।

बात करें कैमरों की, तो कथित Nokia C99 में Zeiss के ऑप्‍टमाइजेशन वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है जिसमें 144 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 64 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 48 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा शामिल है। यूजर ने जो डिटेल शेयर की हैं, उनके मुताबिक यह हैंडसेट 180W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस हो सकता है। जैसाकि हमने पहले भी लिखा नोकिया ने भारत या ग्‍लोबल मार्केट्स में ऐसे किसी स्‍मार्टफोन के लॉन्च की योजना की जानकारी नहीं दी है। ऐसे में आप इन अफवाहों को हल्‍के में ही लें। 
 

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *