Doogee R10 Rugged टैबलेट 20MP कैमरा, 10800mAh बैटरी के साथ जल्द होगा लॉन्च, जानें क्या है खास

टेक डिवाइसेज निर्माता कंपनी Doogee ने बीते साल Doogee T10 के साथ टैबलेट मार्केट में एंट्री ली थी। अब कंपनी कथित तौर पर अपने पहले रग्ड टैबलेट (Rugged Tablet) पर काम कर रही है। जी हां Doogee R10 रग्ड टैबलेट को इस साल मई में लॉन्च किया जा सकता है। यहां हम आपको Doogee R10 रग्ड टैबलेट के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Gsmarena की रिपोर्ट के मुताबिक, सोर्स से पता चला है कि Doogee R10 रग्ड टैबलेट में Helio G99 SoC प्रोसेसर मिलेगा। इस नए टैबलेट में 10.36 इंच की 2K IPS डिस्प्ले दी जाएगी। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह Android 13 पर चलेगा। स्टोरेज के लिए इस टैबलेट में 8GB RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलेगी, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक विस्तार किया जा सकेगा।

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो Doogee R10 के रियर में 20 मेगापिक्सल का सोनी कैमरा दिया जाएगा। वहीं वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। इसमें जापान ऑडियो एसोसिएशन द्वारा डिफाइंड हाई-रेस ऑडियो स्टैंडर्ड पर काम करती है।

कनेक्टिविटी की बात की जाए तो इस टैबलेट में ब्लूटूथ 5.2,  LTE नेटवर्क, वाई-फाई 6 और 3.5mm हेडफोन जैक दिया जाएगा। बैटरी बैकअप की बात की जाए तो इस टैबलेट में 10,800mAh की बैटरी होगी जो कि 18W तक फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। जानकारी के मुताबिक, Doogee R10 के रिटेल पैकेज में TPU लैदर केस आएगा।
 

Doogee T10 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Doogee T10 में 10.1 इंच की डिस्प्ले दी गई है। लंबे समय तक चलने के लिए 8300mAh की बैटरी दी गई है। इस फोन में 15GB LPDDR4 एक्सटेंडेड रैम 8GB+7GB है। स्टोरेज की बात करें तो इसमे्ं 128GB स्टोरेज दी गई है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और रियर में 13 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा दिया गया है। यह टैबलेट ऑक्टा कोर Unisoc T606 पर काम करता है। यह टैबलेट Android 12 पर काम करता है। कनेक्टिविटे के लिए इसमें ड्यूल सिम, एफएम, ओटीडी और जायरोस्कोप दिया गया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *