1930 डिग्री सेल्सियस की गर्मी को चीरते हुए पृथ्‍वी पर लौटे 4 अंतरिक्ष यात्री, देखें वीडियो

इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) पर करीब 157 दिन बिताने के बाद 4 अंतरिक्ष यात्री शनिवार देर रात पृथ्‍वी पर लौट आए। ये सभी क्रू-5 मिशन का हिस्‍सा थे। इन यात्रियों को एलन मस्‍क की स्‍पेस कंपनी स्‍पेसएक्‍स की फ्लाइट से वापस लाया गया। जिस कैप्‍सूल में अंतरिक्ष यात्री सवार थे, उसने फ्लोरिडा के तट से कुछ दूर सफल लैंडिंग की। ISS पर रहने के दौरान ये अंतरिक्ष यात्री कई महत्‍वपूर्ण पलों के गवाह बने। उन्‍होंने रूसी स्‍पेसक्राफ्ट सोयुज के लीक को देखा और हाल में टकराने से आए अर्जेंटीना के सैटेलाइट से आईएसएस को बचाया।    

सभी अंतरिक्ष यात्रियों ने जब पृथ्‍वी के लिए उड़ान भरी, तो टीम को लीड कर रही थीं अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) की निकोल मान। वह  अंतरिक्ष में उड़ान भरने वालीं अमेरिकी मूल की पहली महिला हैं। सभी ने शनिवार को स्‍पेस स्‍टेशन से चेकआउट किया। करीब 19 घंटों बाद सभी पृथ्‍वी में पहुंचे। रिपोर्टों के अनुसार, अंतरिक्ष यात्रियों का कैप्‍सूल कुछ देर तक समुद्र में ही तैरता रहा। वहां से उन्‍हें पिक किया गया। 

अंतरिक्ष या‍त्री कुछ दिन पहले ही धरती पर पहुंच जाते, लेकिन मौसम ने साथ नहीं दिया। जो चार अंतरिक्ष यात्री पृथ्‍वी पर लौटे उनमें अमेरिका के अलावा रूस और जापान के अंतरिक्ष यात्री शामिल हैं। इनमें 38 साल की अन्ना किकिना भी शामिल हैं, जो बीते 20 साल में अमेरिकी अंतरिक्ष यान पर उड़ान भरने वाली पहली रूसी महिला बनीं। उनके अलावा नासा के पायलट जोश कसाडा और जापानी अंतरिक्ष यात्री कोइची वाकाटा भी पृथ्‍वी पर लौट आए। 
 

दिलचस्‍प तथ्‍य है कि जब अंतरिक्ष यात्र पृथ्‍वी पर लौट रहे थे, तो उनका कैप्‍सूल को 1,930 डिग्री सेल्सियस तक गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। चारों अंतरिक्ष यात्री जब धरती से 24 किलोमीटर दूर थे, तो उन्‍होंने दो पैराशूट पर सवार होकर कैप्‍सूल से खुद को अलग कर लिया। जानकारी के अनुसार, अब जो अंतरिक्ष यात्री इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन पर आगे का सफर कर रहे हैं, उनमें से 3 अमेरिका के, 3 रूस के और एक संयुक्‍त अरब अमीरात से हैं। 
 

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *