इस साल की शुरुआत में ‘Naatu Naatu’ ने इसी कैटेगरी में गोल्डन ग्लोब्स में भी अवार्ड जीता था। इस गाने को द क्रिटिक्स चॉइस और हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन अवार्ड्स में बेस्ट सॉन्ग का अवॉर्ड भी मिला है।
The team supporting #RRR goes wild as “Naatu Naatu” wins best song at the #Oscars pic.twitter.com/mgiNfkj8db
— The Hollywood Reporter (@THR) March 13, 2023
बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग की लिस्ट में ‘नाटू नाटू’ गाने के साथ फिल्म को टेल इट लाइक अ वुमन से अपलॉज, टॉप गन: मेवरिक से होल्ड माई हैंड, ब्लैक पैंथर: वाकांडा फॉरएवर से लिफ्ट मी अप और एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वन्स से दिस इज ए लाइफ के साथ नॉमिनेशन मिला था इस गाने को ऑस्कर स्टेज पर काल भैरव और राहुल ने परफॉर्म भी किया था। हालांकि, राम चरण और जूनियर एनटीआर ने स्टेज पर परफॉर्म नहीं किया। दीपिका पादुकोण ने परफॉरमेंस को इंट्रोड्यूस किया था जिसके लिए उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन मिली।
दुनिया भर में फिल्म की खूब सराहना की गई है। इस फिल्म ने1200 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया है। फिल्म आरआरआर दो क्रांतिकारियों की कहानी है। जिसका किरदार राम चरण और जूनियर एनटीआर ने निभाया है। इन दोनों एक्टर के साथ ही इस फिल्म में आलिया भट्ट, अजय देवगन, श्रिया सरन भी मुख्य भूमिका में हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
