Jio का धमाका प्लान! 3 महीने तक डेली 2.5GB डेटा, अनलिमिटिड कॉल और कई ऐप्स का सब्सक्रिप्शन! जानें कीमत

देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio अपनी 5G सर्विसेज को तेजी से देश में बढ़ा रही है। लेकिन 5G के आने से पहले भी कंपनी अपने किफायती प्लान्स के चलते नम्बर वन कंपनी बनी हुई थी। जियो अपने प्रीपेड पैक्स में बदलाव करती रहती है और ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म वैलिडिटी वाले प्लान्स पेश करती रहती है। Jio का एक ऐसा ही लॉन्ग टर्म वैलिडिटी प्लान आता है जो 3 महीने तक भरपूर बेनिफिट्स देता है। आइए इस प्लान के बारे में जानते हैं। 

Reliance Jio के पॉपुलर प्लान्स में शामिल यह प्लान 90 दिनों की वैधता के साथ आता है जिसमें कंपनी अनलिमिटिड कॉलिंग, डेली डेटा और कई सारे बेनिफिट्स देती है। इस प्लान को My Jio App या Jio अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 899 रुपये में एक्टिवेट करवाया जा सकता है। जैसा कि हमने पहले बताया, यह लॉन्ग टर्म वैलिडिटी प्लान्स में आता है जिसमें 90 दिन यानि कि पूरे 3 महीने की वैधता मिलती है। साथ ही प्लान में आपको डेली 2.5GB डेटा मिलता है। यानि कि प्लान की मान्यता तक ग्राहक को पूरे 225GB डेटा का लाभ दिया जाता है।  

इस जियो प्लान के साथ ग्राहक को रोजाना 100 SMS भी फ्री मिलते हैं। और अनलिमिटिड वॉयस बेनिफिट तो है ही। इसके अलावा भी इस प्लान के साथ आपको कुछ और फायदे दिए जाते हैं। यह प्लान आपको JioTV, JioCinema JioSecurity, JioCloud जैसी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी देता है। JioTV पर कई तरह के टीवी प्रोग्राम देख सकते हैं। प्लान आपको JioCinema का सब्सक्रिप्शन भी देता है जिससे आप अपने मोबाइल पर मूवी का मजा भी ले सकते हैं। 

JioSecurity ऐप आपके पर्सनल डेटा की सुरक्षा करता है, जो कि आजकल डिजिटल फ्रॉड के चलते बहुत जरूरी हो गया है। इसके अलावा प्लान में आपको JioCloud सर्विस मिलती है जो कम इंटरनल स्टोरेज वाले स्मार्टफोन में काफी काम आती है। यह प्लान उन यूजर्स के लिए ज्यादा फायदेमंद है जो डेली डेटा में ज्यादा बेनिफिट के साथ लम्बी वैलिडिटी वाला प्लान चाहते हैं। प्लान की और अधिक जानकारी के लिए कंपनी की ऑफिशिअल वेबसाइट पर जाकर भी इसकी डिटेल्स चेक कर सकते हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *