Hero Electric का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर अगले सप्ताह होगा लॉन्च, कंपनी ने दिखाया टीजर

बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Hero Electric का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर 15 मार्च को लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने रविवार को इसका टीजर जारी किया है। यह Hero Optima जैसा लग रहा है, जो कंपनी का सबसे अधिक बिकने वाला प्रोडक्ट रहा है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि यह एक नया मॉडल होगा या हीरो ऑप्टिमा का अपडेट वाला वर्जन लाने की तैयारी है। 

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के फ्रंट में एक LED हेडलैम्प है, जबकि इसके मध्य में LED टर्न इंडिकेटर्स दिए गए हैं। इसमें फ्रंट डिस्क ब्रेक के साथ अलॉय व्हील, थिक ग्रैब रेल और ब्लू कलर को देखा जा सकता है। हीरो इलेक्ट्रिक ने अपने ट्वीट में इसके कनेक्टेड टेक्नोलॉजी के साथ आने का संकेत दिया है। हालांकि, इसके बारे में अधिक जानकारी नहीं दी गई है। कंपनी ने ट्वीट में लिखा है, “इंटेलिजेंट और सस्टेनेबल मोबिलिटी का नया दौर शुरू होने वाला है।” हीरो इलेक्ट्रिक ने फरवरी में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की 5,861 यूनिट्स बेची थी। यह पिछले वर्ष के समान महीने में कंपनी की बिक्री से कम है। पिछले वर्ष कंपनी की फरवरी में बिक्री 6,393 यूनिट्स की थी। 

हीरो इलेक्ट्रिक की बिक्री में गिरावट का बड़ा कारण केंद्र सरकार की ओर से FAME-II सब्सिडी का वापस लेना हो सकता है। कंपनी के खिलाफ सब्सिडी के लिए गड़बड़ी की रिपोर्ट के बाद यह कार्रवाई की गई थी। पिछले वर्ष हीरो इलेक्ट्रिक ने राजस्थान सरकार के साथ मेगा इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने के लिए एग्रीमेंट किया था। इस प्लांट पर 1,200 करोड़ रुपये से अधिक का इनवेस्टमेंट किया जाएगा। इसकी वार्षिक प्रोडक्शन कैपेसिटी 20 लाख यूनिट्स से अधिक होगी। यह प्लांट सलारपुर इंडस्ट्रियल एरिया में 170 एकड़ में होगा। इसमें प्रोडक्शन इस वर्ष के अंत में शुरू होने का अनुमान है। इस प्लांट में मॉडर्न इक्विपमेंट और रोबोटिक्स जैसी नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें सोलर एनर्जी जैसे रिन्यूएबल एनर्जी रिसोर्सेज पर भी जोर दिया जाएगा। 

कंपनी ने कहा था, “हम पॉल्यूशन मुक्त मोबिलिटी के लिए अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत कर रहे हैं। हमें राजस्थान में नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की घोषणा कर खुशी है। इसके लिए हम राजस्थान सरकार को उनकी मदद के लिए धन्यवाद देते हैं। यह कंपनी का तीसरा ग्रीनफील्ड प्लांट होगा।” Hero Electric ने बताया था कि इस प्लांट से बड़ी संख्या में रोजगार मिलेगा।   

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *