दरअसल, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स बनाने वाली कंपनी Razer के को-फाउंडर की ओर से एक ट्वीट के जरिए इसकी शुरुआत की गई। रेजर के को-फाउंडर Min-Liang Tan ने एक ट्वीट के माध्यम से कहा कि Twitter को सिलिकॉन वैली बैंक को खरीद लेना चाहिए और इसे एक डिजिटल बैंक में बदल दिया जाना चाहिए। इस ट्वीट का जवाब देते हुए एलन मस्क ने भी देर नहीं लगाई। उन्होंने जवाब में कह दिया कि वो इस आइडिया के लिए तैयार हैं। यानि कि वो सिलिकॉन वैली बैंक को खरीदने पर विचार कर सकते हैं।
सिलिकॉन वैली बैंक (Silicon Valley Bank (SVB) को बीते शुक्रवार को अमेरिकी रेगुलेटर्स ने पूरी तरह से बंद कर दिया। रेगुलेटर्स ने बैंक के अंदर उपभोकक्ताओं की जमा राशि को अपने अधीन कर लिया। 2008 के बाद यह किसी अमेरिकी बैंक की सबसे बड़ी असफलता मानी जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आया है कि बढ़ी हुई ब्याज दरों के चलते एसेट्स की सेल से हुए नुकसान को फर्म पूरा नहीं कर पाई। इसलिए इसे बंद करना पड़ा।
सिलिकॉन वैली बैंक अमेरिका के बड़े बैंकों में से एक रहा है। यह अमेरिका का 16वां सबसे बड़ा बैंक था जिसके कैलिफॉर्निया और मैसेच्यूसेट्स में 17 ब्रांच हैं। अब एलन मस्क के ट्वीट के बाद बैंक को लेकर फिर चर्चा शुरू हो गई है। एलन मस्क अब इसे खरीदने के बारे में आगे क्या विचार सामने लेकर आते हैं, इस बारे में आने वाला वक्त ही बता सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
