BMW Motorrad ने BMW CE 04 इलेक्ट्रिक स्कूटर को दिया नया शानदार लुक! सिंगल चार्ज में 130km है रेंज

BMW Motorrad ने हाल ही में इलेक्ट्रिक स्कूटर BMW CE 04 को मलेशिया में लॉन्च किया था। ई-स्कूटर को कंपनी ने शानदार डिजाइन में पेश किया था। इलेक्ट्रिक स्कूटर में 8.9 kWh की बैटरी मिलती है और सिंगल चार्ज में 130 किलोमीटर तक की रेंज तक जा सकता है। अब कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को Vagabund Moto के साथ मिलकर नए डिजाइन में पेश किया है। ई-स्कूटर के लुक को क्रिएटिव बनाया गया है जिसमें बेहतरीन कलर कॉम्बिनेशन और डिजाइन देखने को मिलता है। स्कूटर को खास युवा पीढ़ी को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। नए कॉन्सेप्ट में कंपनी ने क्या पेशकश की है, इसके बारे में हम आपको विस्तार से बताते हैं। 

BMW Motorrad ने BMW CE 04 इलेक्ट्रिक स्कूटर को नए अवतार में पेश किया है जिसके लिए कंपनी ने Vagabund Moto नामक डिजाइन स्टूडियो के साथ भागीदारी की है। कंपनी ने एक प्रेस रिलीज में इसकी जानकारी दी है। कॉन्सेप्ट में मॉडल में कंपनी ने स्कूटर को बेहद स्पोर्टी और आकर्षक डिजाइन दिया है। युवाओं के लिए इसे खासतौर पर फंक्शनल डिजाइन दिया गया है। स्कूटर में 42Hp की मोटर है जिसके साथ यह 80 किलोमीटर तक की रेंज दे सकता है। 

BMW CE 04 इलेक्ट्रिक स्कूटर का डिजाइन आकर्षक और लुभावना होने के साथ ही बेहद रोचक भी है। इसके पहियों पर स्माइली फेस दिए गए है जो इसे रिफ्रेश लुक देता है। स्कूटर पर सर्फबोर्ड लगाकर पेश किया गया है। कॉन्सेप्ट ई-स्कूटर की कलर स्कीम बेहद आकर्षित करती है। इसमें ब्लैक, व्हाइट, ग्रीन और बीजे कलर का इस्तेमाल किया गया है जो इसे यूनीक लुक देता है। इसकी परफॉर्मेंस की बात करें तो यह 0 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड सिर्फ 2.6 सेकेंड्स में पकड़ सकता है। इसकी बैटरी को 80% तक चार्ज होने में 65 मिनट का समय लगता है, ऐसा कहा गया है। 

बीएमडब्ल्यू सीई04 इलेक्ट्रिक स्कूटर में फास्ट चार्जिंग फीचर भी दिया गया है जो कि वैकल्पिक है। कंपनी ने हाल ही में इसे मलेशिया की मार्केट में लॉन्च किया था। BMW CE 04 में 15 इंच रियर और फ्रंट व्हील दिए गए हैं। यह 8.9kWh बैटरी पैक के साथ आता है, जो लिक्विड-कूल्ड इलेक्ट्रिक मोटर से जुड़ा है। ये सिस्टम स्कूटर के लिए कम से कम 20bhp की पावर पैदा करता है। मोटर का मैक्सिमम पावर आउटपुट 42 hp और पीक टॉर्क 62Nm है। स्कूटर में 10.25 इंच एक TFT डिस्प्ले मिलता है। इसमें राइडर को कई तरह की जानकारी राइडिंग के दौरान दिखती रहती है। इसके अन्य फीचर्स की बात करें तो यह ब्लूटूथ सपोर्ट, ट्रैक्शन कंट्रोल आदि फीचर्स को भी सपोर्ट करता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *