कम्प्यूटर को बनाएं सुपरफास्ट! बस ब्राउजर में जाकर इन चीजों को करें डिलीट!

कम्प्यूटर इस्तेमाल करते हुए अक्सर हम ब्राउजर में जाकर इंटरनेट सर्च करते हैं। हालांकि स्मार्टफोन में भी अक्सर हम ऐसा करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ब्राउजर हमारे द्वारा सर्च किए गए डेटा को स्टोर कर लेता है! इसमें वेबसाइट्स, पासवर्ड, ब्राउजिंग हिस्ट्री, डाउनलोड लिस्ट आदि चीजें हो सकती हैं। इससे पीसी की क्षमता पर असर पड़ता है। धीरे धीरे कम्प्यूटर सिस्टम धीमा पड़ने लगता है। इसलिए आपको ब्राउजर से कैशे, कुकीज और हिस्ट्री को समय समय पर डिलीट करते रहना चाहिए। आज हम आपको इसका आसान तरीका बताने जा रहे हैं जिससे आप अपने पीसी की क्षमता और स्पीड को बनाए रख सकते हैं। 

जब भी हम कम्प्यूटर पर किसी वेबसाइट को ब्राउज करते हैं तो यह विजिट किए गए पेज, इमेज आदि को याद कर लेता है ताकि अगली बार जब उस वेबसाइट पर हम जाएं तो जल्दी से वह साइट खुल सके। कई बार वेबसाइट हिस्ट्री को ऐसे ही छोड़ देना आपकी प्राइवेसी के लिए हानिकारक हो सकता है, इसके लिए भी आप ब्राउजर हिस्ट्री को इन स्टेप्स की मदद से डिलीट कर सकते हैं। 

हम यहां आपको बता रहे हैं कि अपने ब्राउजर से आप कैशे, कुकीज और हिस्ट्री को कैसे डिलीट कर सकते हैं। 

Google Chrome के लिए
सबसे पहले आप अपने पीसी पर Google Chrome खोलें। फिर ऊपर दाहिनी ओर तीन डॉट वाले बटन पर क्लिक करें। 
अब More Tools को सिलेक्ट करें और Clear Browsing Data को सिलेक्ट करें। 
यहां सभी बॉक्स सिलेक्ट करें जिनमें लिखा होता है: ब्राउजिंग हिस्ट्री, डाउनलोड हिस्ट्री, कुकीज एवं अन्य साइट डेटा। 
अब Clear data पर क्लिक कर दें। 

Safari के लिए 
अगर आप ब्राउजिंग के लिए Safari इस्तेमाल करते हैं तो टॉप मेन्यु में जाकर History में जाकर Clear History को सिलेक्ट करें। 
अब उस समयावधि को चुनें जिसमें आप हिस्ट्री को डिलीट करना चाहते हैं। उसके बाद Clear History पर क्लिक कर दें।

Mozilla Firefox के लिए 
अगर आप ब्राउजिंग के लिए Mozilla Firefox इस्तेमाल करते हैं तो ऊपरी दाएं कोने में हैम्बर्गर मेन्यु में जाएं। 
यहां Privacy and Security को सिलेक्ट करें। फिर नीचे स्क्रॉल कर  Cookies and Site Data पर जाएं। 
यहां Delete cookies वाले बॉक्स पर चुन लें और Clear Data पर क्लिक कर दें। 
एक बार जब आप ब्राउजर कैशे, कुकीज और हिस्ट्री को डिलीट कर देते हैं तो आपको उन साइट्स को दोबारा लॉगइन करना होगा। इससे आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है लेकिन कम्प्यूटर की क्षमता इसे सुधारी जा सकती है। 
 

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *