Telegram पर वीडियो देख कमाई करवाने के बहाने महिला से 10 लाख से ज्यादा की ठगी!

साइबरक्राइम के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और भारत इससे अछूता नहीं है। देश में कई हिस्सों से आए दिन स्कैम और हैकिंग की घटना रिपोर्ट की जा रही है। एक लेटेस्ट रिपोर्ट से पता चलता है कि दिल्ली की एक टेलीविजन प्रोड्यूसर से एक धोखेबाज ने कथित तौर पर 61,900 रुपये की ठगी की, जब उसने डॉक्टर से परामर्श के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक करने की कोशिश की। 

NDTV के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को बताया कि दिल्ली की एक महिला, जो पेशे से टेलीविजन प्रोड्यूसर है, से 61,900 रुपये की ठगी हुई। पुलिस के अनुसार, दिल्ली के दरियागंज की रहने वाली और टेलीविजन कार्यक्रमों के निर्माता के रूप में काम करने वाली तबस्सुम कुरैशी ने आरोप लगाया है कि उसे दिल्ली में डॉक्टर की अपॉइंटमेंट दिलाने के बहाने एक जालसाज ने लगभग 61,900 रुपये ठग लिए। घटना 29 दिसंबर, 2022 की बताई जा रही है।

रिपोर्ट आगे बताती है कि तबस्सुम ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसे इंटरनेट पर डॉ. सुमित जैन के निजी क्लिनिक का नंबर मिला था। जब उसने पहले नंबर मिलाया, तो कॉल कनेक्ट नहीं हुआ, लेकिन बाद में उसे एक अज्ञात नंबर से कॉल आया और संदिग्ध ने कहा कि वह अपॉइंटमेंट बुक करेगा।

पुलिस के अनुसार, “क्लिनिक के कर्मचारी के रूप में अपना परिचय देने के बाद, इस संदिग्ध ने तबस्सुम से पेमेंट लिंक के जरिए अनाथालय के बच्चों को दान के रूप में 5 रुपये देने के लिए कहा। महिला ने भुगतान करने की कोशिश की लेकिन पहले तो पेमेंट फेस हो गया, जिसके बाद उसने पेमेंट के लिए अपनी भाभी के मोबाइल का इस्तेमाल किया।”

पुलिस ने आगे बताया कि तबस्सुम की भाभी के मोबाइल से भी पेमेंट फेस रहा, लेकिन इसके 5-10 मिनट के बाद, उसे एक मैसेज मिला कि उसके अकाउंट से 51,900 रुपये काट लिए गए हैं।”

इतना ही नहीं, इसके कुछ मिनटों के बाद तबस्सुम को एक और मैसेज मिला कि उनकी माता सरदार कुरैशी के अकाउंट से भी 10,000 रुपये काट लिए गए हैं।

दिल्ली पुलिस ने 28 फरवरी को सेंट्रल दिल्ली के साइबर पुलिस स्टेशन में धारा 420/120बी के तहत मामला दर्ज किया और अब मामले की जांच शुरू की जा चुकी है।

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed