BSNL बनाम Jio: 400 रुपये से कम में कौन देता है ज्यादा फायदे
BSNL का 397 रुपये वाला प्लान: BSNL के 397 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में डेली 2GB डाटा दिया जाता है। वॉयस कॉलिंग की बात करें तो इस प्लान में लोकल और एसटीडी अनलिमिटेड कॉल्स मिलती हैं। हाई स्पीड डाटा लिमिट पूरी होने के बाद इंटरनेट स्पीड 40 kbps तक कम हो जाती है। एसएमएस की बात करें तो रोजाना 100 SMS मिलते हैं। अन्य फायदों के तौर पर इस प्लान में 30 दिनों के लिए Lokdhun कंटेंट और PRBT फ्री मिलती है। इस प्लान में सभी फ्रीबीज सिर्फ 30 दिनों के लिए है। वैधता की बात की जाए तो इस प्लान की वैधता 150 दिनों तक है।
Jio का 395 रुपये वाला प्लान: Jio के 395 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जाती है। डाटा बेनिफिट्स की बात की जाए तो इस प्लान में कुल 6GB हाई स्पीड डाटा दिया जाता है। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64 Kbps तक कम हो जाती है। इस प्लान में अनलिमिटेड डाटा का लाभ मिलता है। SMS की बात करें तो इस प्लान में कुल 1000 SMS प्रदान किए जाते हैं। अन्य फायदों की बात की जाए तो इस प्लान में Jio ऐप्स का फ्री एक्सेस दिया जाता है। वैधता की बात की जाए तो इस प्लान में 84 दिनों की वैधता मिलती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
