Hyundai Kona Electric: 490 Km की रेंज वाली नई

Hyundai ने अपनी नई जनरेशन इलेक्ट्रिक कार Hyundai Kona Electric को पेश किया है। कंपनी ने नई कोना में मौजूदा वर्जन की तुलना में कुछ बड़े बदलाव किए हैं। नई जनरेशन की इलेक्ट्रिक SUV पहले से ज्यादा रेंज के साथ आती है और पावर में भी बदलाव किया गया है। अच्छी बात यह है कि इस बार नई इलेक्ट्रिक कार को ICE, Hybrid और ऑल-इलेक्ट्रिक पावरट्रेन ऑप्शन में पेश किया जाएगा, जिसका मतलब है कि कार विभिन्न कैटेगरी के ग्राहकों को टार्गेट करेगी।

Hyundai के अनुसार, ऑल-इलेक्ट्रिक Kona Electric दो बैटरी पैक ऑप्शन के साथ आएगी, जिनमें 48.4 kWh और 65.4 kWh क्षमता होगी। 48.4 kWh बैटरी पैक ऑप्शन को सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोड़ा जाएगा, जो कुल मिलाकर 153 hp पावर और 250 Nm टॉर्क पैदा करेंगे। वहीं, लॉन्ग रेंज 65.4 kWh बैटरी पैक के साथ पावरट्रेन 215 hp की पावर और 255 Nm का टार्क जनरेट करेगी। बता दें कि पिछले जनरेशन की Hyundai Kona EV में 39.2 kWh का छोटी बैटरी पैक मिलता है।
 

फिलहाल कंपनी ने स्टैंडर्ड 48.4 kWh बैटरी पैक के साथ मिलने वाली रेंज का खुलासा नहीं किया है, लेकिन यह पुष्टि की है कि बड़ा बैटरी पैक 490 km की WLTP साइकिल रेंज देगा। अच्छी रेंज निकालने के लिए इस बार कंपनी ने इलेक्ट्रिक कार में रीजनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम के साथ वन-पैडल ड्राइविंग सिस्टम का इस्तेमाल किया है।

सुरक्षा के लिहाज से Hyundai ने दूसरी पीढ़ी की Kona Electric में ब्लाइंड-स्पॉट कोलिजन अवॉइडेंस असिस्ट, हाई बीम असिस्ट, लेन-कीपिंग असिस्ट और फॉरवर्ड कोलिजन अवॉइडेंस असिस्ट जैसे ADAS फीचर्स शामिल किए हैं। इसके अलावा, इसमें 8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम, हेड-अप डिस्प्ले, OTA अपडेट्स के साथ कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और कीलेस एंट्री जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। कंपनी ने पावर्ड टेलगेट को भी जोड़ा है।

वहीं, इसके डाइमेंशन की बात करें, तो नई-जेनरेशन कोना पुरानी-जेनरेशन कोना की तुलना में 150 मिमी लंबी, यानी 4,355mm है। इसके अलावा, यह पुरानी जनरेशन की कोना से 25mm चौड़ी है और इसका व्हीलबेस भी 60mm ज्यादा है।

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *