Tu Jhoothi Main Makkaar Full Movie Leaked: ऑनलाइन लीक हुई

बुधवार को होली के उपलक्ष्य पर सिनेमाघरों में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की नई ‘तू झूठी मैं मक्कार’ (Tu Jhoothi Main Makkaar) रिलीज हुई, जिसकी ओपनिंग डे पर अच्छी कमाई का अंदाजा उसकी एडवांस बुकिंग से ही लग गया था। हालांकि, रिलीज के साथ ही मेकर्स और टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है, क्योंकि फिल्म कई पॉपुलर पाइरेसी साइट्स पर लीक हो गई है। TJMM (फिल्म का शॉर्ट नाम) 240p से लेकर फुल एचडी 1080p तक के रिजॉल्यूशन में लीक हुई है।

TOI के अनुसार, रणबीर कपूर-श्रद्धा कपूर स्टारर ‘तू झूठा मैं मक्कार’ Filmyzilla, Tamilrockers, Movierulez, 123movies जैसी पाइरेसी वेबसाइट पर लीक हो गई है। इतना ही नहीं, TJMM के डाउनलोड लिंक इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप Telegram पर बांटे जा रहे हैं, जो इस तरह की एक्टिविटी में बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होने वाला प्लेटफॉर्म है। फिल्म की क्वालिटी को लेकर दावा किया गया है कि इसे 1080p, 720p, 480p, 360p, 240p जैसे रिजॉल्यूशन में लीक किया गया है। Gadgets 360 ने भी इनमें से कुछ वेबसाइट पर फिल्म की कुछ लीक फाइल्स देखीं।

नोट: पाइसेरी करना और उसे बढ़ावा देना कानूनी रूप से एक दंडनीय अपराध है, इसलिए Gadgets 360 आपको फिल्मों को केवल सिनेमाघरों में देखने की सलाह देता है, जिससे फिल्म के निर्माता और उससे जुड़ी टीम की महनत सफल हो और पाइरेसी खत्म हो सके।

‘Tu Jhoothi Main Makkaar’ एक रोमांटिक कॉमिडी फ‍िल्‍म है। रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर इस फ‍िल्‍म में लीड रोल में हैं। बॉक्‍स ऑफ‍िस पर दोनों की जोड़ी पहली बार देखने को मिलेगी। फ‍िल्‍म को लव रंजन ने डायरेक्‍ट किया है, जो बॉलीवुड को प्‍यार का पंचनामा और प्‍यार का पंचनाम 2 जैसी हिट फ‍िल्‍में दे चुके हैं। कार्तिक आर्यन जैसे अभिनेता को लव रंजन ने ही पहचान दी थी। फ‍िल्‍म में म्‍यूजिक दिया है प्रीतम ने, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। लव फ‍िल्‍म्‍स और टी-सीरीज फ‍िल्‍म्‍स इसकी प्रोडक्‍शन कंपनी हैं, जबकि फ‍िल्‍म के डिस्‍ट्रीब्‍यूशन का जिम्‍मा यशराज फ‍िल्‍म्‍स के पास है।

ट्रेड एनालिस्‍ट तरण आदर्श ने अपने एक हालिया ट्वीट में बताया था कि फ‍िल्‍म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के 25 हजार 900 टिकट साोमवार शाम तक देश की 3 नेशनल चेन्‍स में बुक हो गए थे। इनमें पीवीआर, आईनॉक्‍स और सिनेपॉलिस शामिल हैं।

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *