iPhone से लेकर Samsung स्मार्टफोन तक इन 49 डिवाइस पर नए साल से नहीं चलेगा WhatsApp

WhatsApp Holi Sticker Packs: आज देशभर में होली का त्यौहार मनाया जा रहा है और जाहिर है आप भी अपनों को सुबह-सुबह होली की शुभकामनाएं भेज रहे होंगे। आजकल WhatsApp पर लोग त्यौहारों की शुभकामनाएं स्टिकर्स (Stickers) या GIFs के जरिए भेजना पसंद करते हैं। आप भी आए दिन अपने दोस्तों या परिवार के लोगों को व्हाट्सऐप स्टिकर्स (WhatsApp Stickers) भेजते होंगे, लेकिन आज का दिन खास है, इसलिए आज आपको खास होली के लिए बनाए गए व्हाट्सऐप स्टिकर्स (Holi WhatsApp Stickers) भेजने चाहिए। यदि आपके व्हाट्सऐप पर होली के स्टिकर्स नहीं है, तो चिंता न करें, यहां हम आपको WhatsApp के जरिए Holi Stickers भेजने का तरीका बताने जा रहे हैं।
 

एंड्रॉयड फोन पर होली स्टिकर पैक इंस्टॉल करने का तरीका:

1. सबसे पहले उस व्यक्ति या ग्रुप का चैट बॉक्स खोलें, जहां आप होली का व्हाट्सऐप स्टिकर भेजना चाह रहे हैं।

2. अब WhatsApp Stickers ऑप्शन में जाने के लिए नीचे टेक्स्ट बॉक्स में बायीं ओर स्थित emoji आइकन पर टैप करें।

3. यहां आपको नीचे कुछ ऑप्शन दिखाई देंगे, जिनमें से GIF के बगल में स्टिकर्स आइकन होगा।

4. जैसे ही आप आइकन पर क्लिक करते हैं, आपको पहले से उपलब्ध सभी स्टिकर्स दिखाई देंगे।

4. यहां आपको नए होली स्टिकर्स पैक को जोड़ना होगा, जिसके लिए आपको सबसे नीचे दाईं ओर एक ‘+’ बटन दिखाई देगा, आपको उस बटन पर टैप करना है। यहां आपको व्हाट्सऐप पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध सभी स्टिकर्स पैक दिखेंगे।

5. अब आपको थोड़ा नीचे स्क्रोल करना है, जिसके बाद आपको नीचे ‘Discover sticker apps’ का ऑप्शन दिखाई देने लगेगा। आपको उस ऑप्शन पर टैप करना है। 

6. ऐसा करने से आप Google Play Store पर आ जाएंगे, जहां आपको सबसे ऊपर ‘Sticker.ly’ ऐप दिखाई देगा, जो स्टिकर्स के लिए सबसे पॉपुलर ऐप है। आप इस ऐप को इंस्टॉल कर सकते हैं, या ऊपर सर्च ऑप्शन के जरिए Holi Stickers सर्च कर सकते हैं और उन्हें इंस्टॉल कर सकते हैं।

7. यदि आप Sticker.ly ऐप इंस्टॉल करते हैं, तो आपको इंस्टॉलेशन के बाद इस ऐप को खोलना है और Google या Facebook अकाउंट के जरिए साइनअप या साइनइन करना है। अंदर आने के बाद आपको सबसे ऊपर कई Holi स्टिकर पैक्स दिखाई देंगे। आपको अपना पसंदीदा होली पैक चुनना है और पैक के नाम के पास मौजूद ‘Add’ बटन पर टैप करना है।

8. ऐसे करने के बाद आपसे पूछा जाएगा कि क्या आप इस पैक को अपने WhatsApp पर जोड़ना चाहते हैं, तो आपको एक बार फिर ‘Add’ पर टैप करना है। ऐसे करने से आपके व्हाट्सऐप के अंदर सभी स्टिकर पैक में एक यह नया पैक भी जुड़ जाएगा।

9. इसके बाद आपको वापस व्हाट्सऐप पर जाना होगा और जिस व्यक्ति या ग्रुप में आप स्टिकर भेजना चाहते हैं, उसे आप Stickers सेक्शन के जरिए नए डाउनलोड किए होली स्टिकर्स भेज सकते हैं।
 

iOS पर होली स्टिकर पैक इंस्टॉल करने का तरीका:

iOS यूजर्स ऐप स्टोर से थर्ड-पार्टी WhatsApp Sticker ऐप्स डाउनलोड कर सकते हैं, जिनमें Sticker.ly, Sticker Maker + Stickers, Stickles और Wsticker for chat शामिल हैं। ये ऐप फ्री में उपलब्ध हैं और यहां आपको होली के कई स्टिकर पैक मिलेंगे।

इसके अलावा, आप यह भी कर सकते हैं कि जब भी आपको कोई होली का स्टिकर भेजे, तो आप उसे अपने ‘Favourite’ कलेक्शन में जोड़ सकते हैं। इसके लिए स्टिकर पर देर तक प्रेस करें और स्टार ऑप्शन पर टैप करें।
 

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *