Honor Magic 5 Ultimate Edition: 16GB रैम और 5,450mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ नया Honor फोन, जानें कीमत

Honor Magic 5 Ultimate Edition स्मार्टफोन सोमवार को चीन में लॉन्च किया गया। हैंडसेट दो कलर वेरिएंट और सिंगल स्टोरेज ऑप्शन में आता है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर Snapdragon 8 Gen 2 SoC मिलता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और कैपेसिटिव मल्टी-टच सपोर्ट के साथ 6.81 इंच का OLED डिस्प्ले है। Honor Magic 5 Ultimate Edition में 66W वायर्ड और 50W वायरलेस सपोर्ट के साथ 5,450mAh क्षमता की बैटरी दी गई है।
 

Honor Magic 5 Ultimate Edition price, availability

Honor Magic 5 Ultimate Edition को 16GB रैम और 512GB इनबिल्ट स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिसकी चीन में कीमत CNY 6,699 (लगभग 79,200 रुपये) है। इसे ब्लैक और ऑरेंज कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। स्मार्टफोन ऑनर चीन की आधिकारिक वेबसाइट पर खरीदने के लिए उपलब्ध है।
 

Honor Magic 5 Ultimate Edition specifications

Honor Magic 5 Ultimate Edition Android 13 पर आधारित MagicOS 7.1 पर चलाता है और डुअल सिम कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। यह कैपेसिटिव मल्टी-टच सपोर्ट और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.81-इंच फुल-एचडी+ (1,312 x 2,848 पिक्सल) OLED डिस्प्ले से लैस है। हैंडसेट 16GB रैम के साथ जुड़े ऑक्टा-कोर Snapdragon 8 Gen 2 SoC पर काम करता है।

ऑनर मैजिक 5 अल्टीमेट एडिशन के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50-मेगापिक्सल के प्राइमरी रियर कैमरे के साथ 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 50-मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए हैंडसेट में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 3D डेप्थ कैमरा है। 

फोन 512GB की इनबिल्ट स्टोरेज से लैस है। कनेक्टिविटी ऑप्शन में डुअल-बैंड वाईफाई, ब्लूटूथ 5.2, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, जीपीएस, ओटीजी और एनएफसी शामिल हैं। इसमें 66W सुपर फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। बैटरी क्षमता 5,450mAh है। फोन वायरलेस रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।

इसके अलावा, इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, कंपास और जायरोस्कोप शामिल है। हॉनर मैजिक 5 अल्टीमेट एडिशन का डाइमेंशन 162.9×76.7×8.77mm और वजन 217 ग्राम है।

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *