Domino

Domino’s Pizza ने भारत में 20 मिनट में पिज्जा डिलीवरी करने की सर्विस शुरू की है। यह पहली कंपनी है जो सिर्फ 20 मिनट में पिज्जा डिलीवरी सर्विस शुरू करने जा रही है। सर्विस को बेंगलुरू में शुरू किया गया है। भारत में Domino’s Pizza को जूबिलेंट फूडवर्क्स ऑपरेट करता है। कंपनी ने कहा है कि जिस पॉइंट (लोकेशन) से कस्टमर पिज्जा ऑर्डर करेगा, 20 मिनट के भीतर वहां डिलीवरी की जाएगी। 

Domino’s के पास 30 मिनट में पिज्जा डिलीवरी करने का भी रिकॉर्ड है। लेकिन क्विक सर्विस रेस्टोरेंट क्षेत्र में एक कदम और आगे बढ़ते हुए अब कंपनी ने टाइम को 20 मिनट पर ला दिया है। बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी का कहना है कि उसने यह सफलता इन-स्टोर प्रोसेस में तेजी लाकर, टेक्नोलॉजी को अपग्रेड करके और स्टोर नेटवर्क का विस्तार करके पाई है। साथ ही कंपनी ने मीडिया बयान में कहा है कि 20 मिनट में पिज्जा डिलीवरी का ये मतलब नहीं है कि फूड क्वालिटी के साथ कोई समझौता किया जाएगा। 

बेंगलुरू में 20 मिनट डिलीवरी सर्विस को फिलहाल कंपनी के 170 रेस्तरां में शुरू किया गया है। धीरे धीरे कंपनी इसका विस्तार करेगी, ऐसा कहा गया है। साथ ही सर्विस की जरूरतों को पूरा करने के लिए कंपनी स्टाफ को ट्रेनिंग भी दे रही है। इसके अलावा ये भी कहा गया है कि स्टाफ की सुरक्षा और सेहत का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। 

हालांकि कुछ दिनों पहले ही बेंगलुरू को एक सर्वे में दुनिया का दूसरा सबसे धीमा शहर बताया गया था। जियोलोकेशन टेक्नोलॉजी स्पेशलिस्ट TomTom की ओर से ये सर्वे किया गया था। इसमें ट्रैफिक जाम के मामले में लंदन दुनिया का सबसे धीमा शहर बताया गया था जहां पर 10 किलोमीटर चलने में 36 मिनट 20 सेकंड का समय लग जाता है। वहीं बेंगलुरू इस मामले में दूसरे नम्बर पर आया था जहां 10 किलोमीटर की दूरी तय करने में 29 मिनट और 10 सेकंड लगते हैं। ट्रैफिक जाम के लिए बेंगलुरू अक्सर खबरों में बना रहता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *