Chor Nikal Ke Bhaga Trailer Release: यामी गौतम, सनी कौशल की

यामी गौतम और सनी कौशल की फिल्म ‘चोर निकल के भागा’ अब रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा। यह एक एक्शन और थ्रिलर फिल्म है जिसका ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर में यामी गौतम एक एयर होस्टेस के रोल में दिख रही हैं। यामी गौतम धार और सनी कौशल के अलावा फिल्म में शरद केलकर भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म को अजय सिंह ने निर्देशित किया है। Netflix ने एक ट्वीट के माध्यम से फिल्म के बारे में नया अपडेट दिया है। आप भी जानें। 

फिल्म चोर निकल के भागा एक Netflix ओरिजनल फिल्म के रूप में रिलीज की जा रही है। फिल्म की रिलीज डेट 24 मार्च है, जिसे नेटफ्लिक्स ने कंफर्म कर दिया है। यामी गौतम धार और सनी कौशल इस फिल्म में लीड रोल में हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म ने अपडेट के साथ में लिखा है, ‘सावधानी बनाएं और आखें खुली रखें, क्योंकि इस फ्लाइट में कुछ भी हो सकता है।’

चोर निकल के भागा के ट्रेलर को नेटफ्लिक्स ने कुछ देर पहले ही रिलीज किया है और यह दर्शकों द्वारा काफी पसंद भी किया जा रहा है। चोर निकल के भागा के ट्रेलर से पता चलता है कि यह फिल्म एक एक्शन थ्रिलर होने वाली है। ट्रेलर देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि फिल्म में यामी गौतम एयर होस्टेस के किरदार में भी नजर आ रही हैं। एक फ्लाइट इसमें दिखाई गई है जिसको बीच उड़ान में ही हाइजैक कर लिया जाता है। ट्रेलर को अब तक 24 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इसे 13 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक भी किया है। आप भी देखें फिल्म का एक्शन और थ्रिल पैक्ड ट्रेलर- 
फिल्म के डायरेक्टर अजय सिंह ने एक बयान में बताया है कि चोर निकल के भागा एक ऐसे चोर की कहानी है जो एक प्लेन हाइजैक में फंस जाता है, उसके बाद फिल्म में कई तरह की घटनाएं आगे बढ़ती हैं। उन्होंने आगे कहा कि मेडॉक फिल्म्स के साथ काम करने का अनुभव अच्छा रहा और नेटफ्लिक्स के साथ आने से वह काफी उत्साहित हैं। फिल्म को दिनेश विजान और अमर कौशिक ने प्रड्यूस किया है। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *