BMW की 190hp डीजल इंजन वाली नई BMW 520d M Sport कार लॉन्च, जानें कीमत

लग्जरी कार बनाने वाली कंपनी बीएमडब्ल्यू ने भारत में अपनी BMW 5 Series में नया मॉडल पेश किया है। बीएमडब्ल्यू इंडिया (BMW India) ने BMW 520d M Sport को लॉन्च किया है जिसमें कंपनी ने कार के फ्रंट लुक को अपडेट किया है। मॉडल में 18 इंच के एलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इसकी कीमत 70 लाख रुपये के करीब है। आइए जानते हैं कि कंपनी ने इस मॉडल के साथ किन खास फीचर्स और अपग्रेड की पेशकश की है। 
 

BMW 520d M Sport की कीमत

BMW ने 5 सीरीज में लेटेस्ट 520d M Sport को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी कीमत 68.90 लाख रुपये रखी है। इसके फीचर्स और कीमत को देखें तो कार के मुकाबले में मार्केट में लेक्सस ईएस, जगुआर एक्सएफ और ऑडी ए6 आदि कारें मौजूद हैं। 
 

BMW 520d M Sport के फीचर्स

बीएमडब्ल्यू 520डी एम स्पोर्ट में कंपनी ने फ्रंट लुक के साथ अपडेट किया है। इसमें रियर में डिजाइन की बात करें तो यह अब ज्यादा स्पोर्टी लुक के साथ पेश किया गया है। यानि कि फ्रंट और रियर बम्पर में लुक के साथ बदलाव किए गए हैं। साथ ही इसमें क्रॉम एग्जॉस्ट और एम-स्पेसिफिक एलिमेंट्स जैसे ब्लू ब्रेक कैलिपर और फेंडर पर एम बैज दिया गया है। 

कार के भीतरी फीचर्स की बात करें तो  BMW की इस नई कार में एम बैजिंग वाले डोर सिल मौजूद हैं और एम स्पेक लैदर स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। अन्य फीचर्स में हेड्स अप डिस्प्ले, हार्मन कॉर्डन साउंड सिस्टम भी दिया गया है। इसमें 360 डिग्री कैमरा और वायरलेस फोन चार्जिंग का फीचर भी मिलता है। पावरट्रेन के साथ कंपनी के कोई छेड़छाड़ नहीं की है। इसमें 2 लीटर डीजल इंजन है जिसके लिए 190hp की पावर बताई गई है। इंजन में 8 स्पीड वाला ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन होने की बात कही गई है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *