वर्क फ्रॉम होम के पक्ष में नहीं है Wipro के चेयरमैन

कोविड महामारी के दौरान बड़े पैमाने पर कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को घर से काम करने की सुविधा दी और कुछ कंपनियों ने इस सुविधा को आज तक जारी रखा है। हालांकि, ज्यादातर कंपनियों ने अब अपने कर्मचारियों को ऑफिस आने का न्यौता देना शुरू कर दिया है, जिनमें से एक विप्रो (Wipro) भी है। पिछले साल कंपनी ने अपनी वर्क फ्रॉम होम पॉलिसी को खत्म कर दिया था, जिसके बाद से अब कर्मचारियों को ऑफिस बुलाया जा रहा है। अब, Wipro के चेयरमैन ने अपने एक बयान के जरिए यह स्पष्ट किया कि कर्मचारियों को अब घर से काम करने की आदत को छोड़ देना चाहिए।

सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी Wipro के चेयरमैन रिशद प्रेमजी (Rishad Premji) ने बुधवार को मुंबई में हुए Nasscom इंडिया लीडरशिप फोरम (NTLF) में दिए एक बयान में कहा कि अब ज्यादा से ज्यादा कर्मचारियों को घर से काम करने के बजाय दफ्तर आकर काम करने की जरूरत है। उनका मानना ​​है कि ऑफिस से काम करने से कर्मचारी आपस में जुड़ाव महसूस करेंगे। 

फिलहाल Wipro समेत ज्यादातर आईटी कंपनियां अपने कर्मचारियों को हाइब्रिड सिस्टम के तहत काम करने को कह रही है, जिसमें उन्हें हफ्ते में कुछ दिन ऑफिस आने को कहा जा रहा है। विप्रो के साथ भी ऐसा ही है, जहां कंपनी ने होम पॉलिसी को हटाए जाने के बाद कर्मचारियों को हफ्ते में कम से कम 3 दिन ऑफिस से काम करने के लिए कहा था।

प्रेमजी ने सम्मेलन के दौरान कहा कि हाइब्रिड और वर्क फ्रॉम होम कल्चर ने उद्योग को “खराब” कर दिया है। इकोनॉमिक टाइम्स के अनुसार, समिट में प्रेमजी ने कहा, (अनुवादित) “मैं एक बड़ा विश्वासी हूं कि हमें किसी भी रूप में वापस आना चाहिए और जुड़ना चाहिए क्योंकि इसमें एक अंतरंगता है, जो प्रौद्योगिकी के साथ अपूरणीय है।” 

बता दें कि विप्रो ने पिछले साल अक्टूबर में वर्क फ्रॉम होम कल्चर को खत्म कर दिया था। उस दौरान कंपनी ने कर्मचारियों से हफ्ते में कम से कम 3 दिन ऑफिस से काम करने को कहा था। विप्रो ने कर्मचारियों को भेजे एक ईमेल में कहा था कि “10 अक्टूबर से भारत में विप्रो के कार्यालय सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार को खुले रहेंगे। हम बुधवार को खुले नहीं रहेंगे।”

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *