GTA 6: मशहूर रैपर

ग्रैंड थेफ्ट ऑटो (Grand Theft Auto) सीरीज का आखिरी गेम GTA V था, जो आज तक के सबसे बड़े गेम्स में से एक था। अब, फैंस को इसके अगली पीढ़ी का इंतजार है, जिसके नाम की फिलहाल घोषणा नहीं हुई है, लेकिन नंबर के हिसाब से यह GTA VI होगा। GTA V को रिलीज हुए लगभग एक दशक बीत गया है और अब गेमर्स की इसे लेकर बेसब्री बढ़ते जा रही है। इस बीच, अमेरीकी रैपर ’50 Cent’ ने सोशल मीडिया पर GTA को लेकर एक क्रिप्टिक मैसेज दिया है, जिसके बाद से लोग गेम में किसी न किसी तरह से रैपर के शामिल होने के कयास लगा रहे हैं।

’50 Cent’ ने अपने सोशल मीडिया चैनल्स पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें GTA Vice City का पोस्टर है, लेकिन उनके कैप्शन से ऐसा लगता है कि रैपर अपकमिंग GTA गेम की बात कर रहे हैं। उन्होंने फैंस से कहा है कि वे जल्द इस बारे में अधिक जानकारी शेयर करेंगे।

50 Cent ने अपने पोस्ट में लिखा, “मैं इसे बाद में समझाऊंगा, GLG GreenLightGang यह POWER से भी बड़ा है मुझ पर विश्वास करो।”
 

जबकि पोस्ट में अपकमिंग गेम को लेकर कोई अहम जानकारी शामिल नहीं थी, लेकिन रैपर ने संकेत दिया कि वह बाद में इसे लेकर अधिक जानकारी देंगे, जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि रैपर किसी न किसी तरह से मौजूदा या अपकमिंग GTA गेम से जुड़ेंगे। अफवाहें हैं कि GTA 6 गेम Vice City पर ही आधारित होगा, जिसने 50 Cent और रॉकस्टार गेम्स (Rockstar Games) के बीच संभावित साझेदारी के बारे में अटकलों को और हवा दे दी है।

ट्विटर हो या इंस्टाग्राम, सोशल मीडिया पर इस पोस्ट पर कई यूजर्स ने कमेंट में विभिन्न कयास लगाए हैं। कुछ का मानना है कि GTA 6 में रैपर एक किरदार के रूप में शामिल होंगे, तो कुछ का मानना है कि 50 Cent की साझेदारी गेम में मौजूद रेडिया में होगी। एक यूजर ने तो इसे एक नई टीवी सीरीज के साथ जोड़ने का प्रयास किया और लिखा कि यदि यह GTA से जुड़ी कोई टीवी सीरीज होती है, तो यह आते ही धमाका कर देगी।

पिछले साल सितंबर में, रॉकस्टार गेम्स को बड़े पैमाने पर लीक का सामना करना पड़ा था, जब GTA 6 से इन-डेवलपमेंट गेमप्ले फुटेज का ऑनलाइन लीक हो गए थे। लीक में 90 से अधिक वीडियो शामिल थे, जिनमें दो कैरेक्टर – लूसिया और जेसन को भी दिखाया गया था।

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *