Airtel और Reliance Jio को सर्विस में तुरंत सुधार करने का मिला फरमान

देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio इस वर्ष एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकती है। इसके दुनिया की सबसे बड़ी स्टैंडअलोन 5G नेटवर्क कंपनी बनने की उम्मीद है। पिछले वर्ष देश में 5G सर्विसेज की शुरुआत के बाद से रिलायंस जियो तेजी से अपना हाई-स्पीड नेटवर्क बढ़ा रही है। 

कंपनी के प्रेसिडेंट Mathew Oommen ने कहा कि भारत को समग्र ग्रोथ की जरूरत है और जियो इसमें योगदान देना जारी रखेगी। उन्होंने बताया, “इस वर्ष की दूसरी छमाही में जियो दुनिया में सबसे बड़ी स्टैंडअलोन 5G नेटवर्क ऑपरेटर बन जाएगी।” जियो का फोकस 5G स्टैंडअलोन नेटवर्क को लॉन्च करने पर है, जबकि दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Bharti Airtel का जोर 5G नॉन-स्टैंडअलोन नेटवर्क पर है, जिसमें 5G और 4G सर्विसेज का मिक्स उपलब्ध कराया जा सकता है। भारती एयरटेल के चेयरमैन Sunil Mittal ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि इस वर्ष मोबाइल कॉल और डेटा रेट्स में बढ़ोतरी की जाएगी। उनका कहना था कि टेलीकॉम बिजनेस में इनवेस्टमेंट पर रिटर्न बहुत कम है। 

रिलायंस जियो ने पिछले महीने अपने हाई-स्पीड 5G नेटवर्क का दायरा 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 20 शहरों में बढ़ाने की घोषणा की थी। इसके साथ ही कंपनी की 5G सर्विसेज 277 शहरों में उपलब्ध हो गई हैं। टेलीकॉम कंपनियों ने पिछले वर्ष अक्टूबर से इन सर्विसेज की शुरुआत की थी। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा था, “हमें 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 20 शहरों में 5G सर्विसेज की शुरुआत कर गर्व है।” उनका कहना था कि ये शहर पर्यटन, व्यापार और शिक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण हैं। 

केंद्र सरकार ने पिछले वर्ष अगस्त में टेलीकॉम कंपनियों को स्पेक्ट्रम एलोकेशन लेटर जारी किए थे और उनसे देश में 5G सर्विसेज को लॉन्च करने की तैयारी करने के लिए कहा था। टेलीकॉम डिपार्टमेंट को 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी में लगभग 1.5 लाख करोड़ रुपये की बिड्स मिली थी। भारती एयरटेल और रिलायंस जियो ने अगले वर्ष मार्च तक 15 करोड़ तक मोबाइल फोन यूजर्स के 5G में कन्वर्ट होने का टारगेट रखा है। अगले फाइनेंशियल ईयर में ये कंपनियां 1.5 लाख करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट कर सकती हैं। रिलायंस जियो को स्पेक्ट्रम के लिए 87,946 करोड़ रुपये का 20 वर्ष की अवधि में भुगतान करना है। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *