Billi Billi: रिलीज हुआ सलमान खान की अपकमिंग फिल्म का

बीते सोमवार सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘किसी का भाई, किसी की जान’ (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) का लेटेस्ट ट्रैक ‘बिल्ली बिल्ली’ का ऑडियो ऑनली वर्जन रिलीज किया गया था और रिलीज के बाद से ही गाना इंटरनेट पर छाया हुआ है। आज, 2 मार्च को जी म्यूजिक कंपनी ने इस सॉन्ग का वीडियो भी रिलीज कर दिया है, जिसमें सलमान खान अपने टिपिकल स्टाइल में नाचते नजर आ रहे हैं। इस गाने को सुखबीर ने गाया और कंपोज किया है। 

Zee Music Company ने गुरुवार को अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर सलमान खान की अपकमिंग फिल्म Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan के ‘Billi Billi’ सॉन्ग का वीडियो भी रिलीज कर दिया है। इस सॉन्ग का ऑडियो ऑनली वर्जन सोमवार को रिलीज किया गया था, जिसे अभी 17 लाख व्यूज मिल चुके हैं, लेकिन इस सॉन्ग के वीडियो को मात्र 10 घंटों में 85 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

इस गाने में भी सलमान खान अपने अतरंगी डांस स्टेप्स करते नजर आ रहे हैं। सलमान अकसर अपने डांस नंबर में कुछ ऐसे स्टेप्स करते हैं, जो समय के साथ ट्रेंड बन जाते हैं। इस गाने में पूजा हेगड़े भी हैं। गाने के जरिए फिल्म के कलाकारों को भी इंट्रोड्यूस किया गया है, जिनमें वेंकटेश, भूमिका चावला, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर शामिल हैं। ऐसा पहली बार है जब सुखबीर ने सलमान खान के लिए गाना गाया और कंपोज किया है।

12 फरवरी को Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan का पहला सॉन्ग ‘Naiyo Lagda’ रिलीज हुआ था, जिसे अभी तक 6.7 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस सॉन्ग को कमाल खान और पलक मुच्छल ने गाया है और म्यूज हिमेश रेशमिया ने दिया है। गाने के बोल शब्बीर एहमद ने लिखे हैं।

सलमान खान द्वारा निर्मित, सलमान खान फिल्म्स प्रोडक्शन की ‘किसी का भाई किसी की जान’ को फरहाद सामजी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म इस साल ईद पर रिलीज होने वाली है। कास्ट की बात करें, तो फिल्म में आपको सलमान खान के साथ वेंकटेश दग्गुबाती, पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर देखने को मिलेंगे।

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *