Honda ने पेश किए अपनी 3 इलेक्ट्रिक मोटरबाइक्स के इलेक्ट्रिक वर्जन

जापानी ऑटोमोबाइल कंपनी Honda ने अपनी तीन मोटरबाइक्स के इलेक्ट्रिक वर्जन पेश किए हैं। ये बाइक्स Honda Cub, Dax, and Zoomer हैं। इनके इलेक्ट्रिक वर्जन को Cub e, Dax e और Zoomer e कहा जाएगा। कंपनी ने इन ई-बाइक्स को विशेषतौर पर चीन के मार्केट के लिए बनाया है। 

इन ई-बाइक्स की अधिकतम स्पीड 25 किलोमीटर प्रति घंटा है। इनमें टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स हैं। Cub e और and Dax e में रियर मोनो शॉक और Zoomer e में ट्विन रियर शॉक हैं। Cub e में ड्रम ब्रेक जबकि Dax और Zoomer में रियर डिस्क ब्रेक हैं। कंपनी ने ओरिजिनल Cub को 1958 में रिलीज किया था और यह दुनिया के सबसे अधिक बिकने वाले मोटराइज्ड व्हीकल्स में शामिल है। इनकी 10 करोड़ से अधिक यूनिट्स बिकी हैं। Cub e में 17 इंच व्हील्स, राउंड हेडलाइट्स और 960 Wh रिमूवेबल बैटरी पैक है। इसकी मोटर 400 W और रेंज 65 किलोमीटर की है। 

Dax e में इसके कम्बश्चन इंजन वाले वर्जन जैसी है। इसमें हाई-राइज हैंडलबार्स डिजाइन है। इसकी 1.1 kWh की बैटरी के कारण यह 80 किलोमीटर की रेंज देती है। इसकी मोटर 400 W की है। यह ई-बाइक 25 किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप स्पीड तक पहुंच सकती है। कंपनी की Zoomer e की फुल चार्ज में रेंज 900 किलोमीटर है। हालांकि, इसके बैटरी साइज की जानकारी नहीं दी गई है। इन तीनों ई-बाइक्स में चेन-ड्राइव सिस्टम और पेडल हैं। 

होंडा ने अगले वर्ष भारत में अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने की योजना बनाई है। कंपनी ने बताया कि इसे अगले वर्ष मार्च तक लॉन्च किया जाएगा। इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री तेजी से बढ़ रही है और इस वजह से होंडा इस सेगमेंट में कुछ मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में जुटी है। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर, Atsushi Ogata ने बताया था कि देश में अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की योजना में मदद के लिए होंडा चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करेगी। उन्होंने कहा था, “हम अगले वर्ष मार्च में पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने की योजना बना रहे हैं। इसे एक नए प्लेटफॉर्म पर डिवेलप किया जा रहा है और यह भारतीय मार्केट की जरूरतों के अनुसार बनाया जाएगा।” कंपनी के पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर में फिक्स्ड बैटरी होगी, जबकि दूसरे मॉडल को बदली जा सकने वाली बैटरी की टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च किया जाएगा। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed