Xiaomi 13 Lite 50MP कैमरा, 12GB RAM के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

Xiaomi ने चीनी और ग्लोबल मार्केट्स में अपने स्मार्टफोन लाइनअप में विस्तार करते हुए Xiaomi 13 सीरीज को पेश किया। इस सीरीज में Xiaomi 13, Xiaomi 13 Pro और Xiaomi 13 Lite जैसे तीन मॉडल शामिल हैं। अपनी कीमत और परफॉर्मेंस के चलते इस सीरीज का सबसे आकर्षक मॉडल Xiaomi 13 Lite है। यहां हम आपको शाओमी 13 लाइट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में बता रहे हैं।
 

Xiaomi 13 Lite की कीमत

कीमत की बात की जाए तो Xiaomi 13 Lite के 8 GB RAM और 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 499 Euro (लगभग 43,608 रुपये) है। यह फोन Black, Lite blue और Lite pink जैसे कलर ऑप्शंस में आता है।
 

Xiaomi 13 Lite के स्पेसिफिकेशंस

स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Xiaomi 13 Lite में 6.55 इंच की Full HD AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल, आस्पेक्ट रेशियो 20:9 और रिफ्रेश रेट 120 Hz है। यह डिस्प्ले Dolby Vision का सपोर्ट करती है। इस फोन में पिल शेप डिजाइन के साथ दो फ्रंट कैमरा हैं। यह फोन Qualcomm Snapdragon 7 Gen 1 SoC प्रोसेसर के साथ आता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन में दो 32 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरा दिए गए हैं। वहीं इसके रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का माइक्रो सेंसर दिया गया है। 

स्टोरेज के लिए इस फोन में 8/12 GB RAM और 128/256 GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इस फोन में 4,500 mAh की बैटरी दी गई है जो कि 67W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड MIUI 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। Xiaomi 13 Lite स्मार्टफोन Xiaomi Civi 2 का रीब्रांडेड वर्जन है, जिसे 2022 में लॉन्च किया गया था। हालांकि डिजाइन और नाम अलग-अलग हैं, लेकिन बेसिक फीचर्स और टेक्नोलॉजी के मामले में ये दोनों एक ही स्मार्टफोन हैं। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और AI फेस अनलॉक दिया गया है।

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed