Telegram पर वीडियो देख कमाई करवाने के बहाने महिला से 10 लाख से ज्यादा की ठगी!

ऑनलाइन फ्रॉड वर्तमान डिजिटल युग में किसी के लिए भी नई बात नहीं रह गई है। आए दिन लोगों की शिकायतें ऑनलाइन ठगी, फेक वेबसाइट्स और अकाउंट हैक को लेकर मिलती रहती हैं। अब गूगल पर ही एक शख्स ने फेक वेबसाइट्स को बढ़ावा देने का आरोप लगा दिया है। शख्स का कहना है कि उसने एक ऑर्डर देने के लिए ऑनलाइन वेबसाइट को गूगल सर्च किया। लेकिन अधिकारिक वेबसाइट दिखाने की बजाए सर्च इंजन ने फेक वेबसाइट को टॉप रिजल्ट में दिखाया। आईए आपको बताते हैं कि पूरा मामला आखिर है क्या! 

Google पर ऑनलाइन फेक वेबसाइट्स को प्रोमोट करने का आरोप लगा है। ये आरोप लगाया है कोरी डॉक्ट्रॉव (Cory Doctorow) नामक शख्स ने। दरअसल कोरी ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट भी शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने एक चौंकाने वाली बात का खुलासा किया है। कोरी का कहना है कि उन्होंने एक थाई फूड डिलीवरी कंपनी से फू़ड ऑर्डर करना चाहा। जब उन्होंने उस कंपनी का नाम गूगल सर्च किया तो सर्च इंजन ने अधिकारिक वेबसाइट दिखाने की बजाए फेक वेबसाइट को सबसे टॉप रिजल्ट में दिखाया। आप भी देखें ये पोस्ट- 

कोरी डॉक्ट्रॉव का कहना है कि उन्होंने kiinthaila.com से फूड ऑर्डर करना चाहा। लेकिन यह एक फेक वेबसाइट निकली जिसे Google ने सर्च रिजल्ट में सबसे टॉप पर दिखाया था। और इसके आगे ‘अधिकारिक वेबसाइट’ लिखा गया था। जबकि जिस कंपनी से वह फूड ऑर्डर मगंवाना चाह रहे थे उसकी अधिकारिक वेबसाइट kiinthaiburbank.com थी। इतना ही नहीं, कोरी ने जब इसके संबंध में और जानकारी जुटाई तो पता चला कि स्कैमर्स ने फ्रॉड Amex मर्चेंट अकाउंट भी बनाए हुए हैं और उनको असल अकाउंट्स की जगह चला रहे हैं। इन्हीं अकाउंट्स से वह उन कस्टमर्स से पैसा भी चार्ज के रूप में ले रहे हैं जो उनके इन फेक वेबसाइट्स से ऑर्डर कर रहे हैं। 

यह जानकारी काफी चौंकाने वाली है। अगर ऐसा है तो कस्टमर्स को ऑनलाइन शॉपिंग करते वक्त बहुत ही सावधान रहने की जरूरत है। कोरी ने Google पर भी आरोप लगाया है। उनका कहना है कि गूगल इनके विज्ञापन दिखाकर इस तरह की फेक वेबसाइट्स को प्रोमोट कर रहा है। इससे न केवल कस्टमर्स को पैसों का नुकसान हो रहा है, बल्कि जो असल बिजनेस हैं, उनकी छवि को भी नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि यह काफी चौंकाने वाला है कि फेक वेबसाइट्स का नाम गूगल के टॉप रिजल्ट में आ रहा है, और स्कैमर आसानी से गूगल पर सर्च रिजल्ट के साथ छेड़छाड़ भी कर पा रहे हैं। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed