Top 10 Two Wheelers Dec 2022 : Hero Splendor ने फिर मारी बाजी, TVS की इस बाइक को मिला आखिरी स्थान

टू-वहीलर्स में मोटरसाइकिल और स्कूटर कस्टमर्स के बीच काफी पॉपुलर हैं। Hero MotoCorp का इसमें मजबूत स्थान है। लेकिन जनवरी 2023 के लिए पॉपुलर टू-व्हीलर्स की बात करें तो अबकी बार एक चौकाने वाली बात सामने आती है। अबकी बार Hero MotoCorp के टूव्हीलर्स की सेल में गिरावट दर्ज की गई है। टॉप 10 की लिस्ट में कंपनी पिछले काफी से समय से नम्बर 1 पर काबिज है। लेकिन इसके कुछ टूव्हीलर्स की सेल इस बार गिरावट दर्ज कर चुकी है। तो चलिए आपको बताते हैं कि जनवरी 2023 में Hero MotoCorp सबसे ज्यादा बिकने वाले कौन से टूव्हीलर रहे। 

जनवरी 2023 के लिए Hero MotoCorp के टॉप 10 टूव्हीलर्स में सबसे पहला नम्बर Hero Splendor का आता है। यह मोटरसाइकिल कई बार नम्बर 1 की पोजीशन हासिल कर चुकी है और नए साल के पहले महीने में भी यह कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल बनी है। इससे पहले दिसंबर 2022 में भी इसने टॉप पोजीशन हासिल की थी। हालांकि भारत में इसकी यूनिट्स की सेल में गिरावट आई है। रशलेन की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल जनवरी में जहां हीरो स्प्लेंडर की 3,58,607 यूनिट्स बिकी थीं, वहीं जनवरी 2023 में बाइक की 3,49,426 यूनिट्स बिकी हैं जो कि पिछले साल के मुकाबले 2.56 प्रतिशत की गिरावट है। 

दूसरे नम्बर पर HF Deluxe बाइक आती है। जनवरी 2022 में जहां इसकी 85,926 यूनिट्स बिकी थीं, वहीं इस बार इसकी 47,840 यूनिट्स बिकी हैं और सेल्स में 44.3 प्रतिशत की गिरावट आ गई है। Hero Destini 125cc इस लिस्ट में तीसरे नम्बर पर है। जनवरी 2022 में इसकी 3,049 यूनिट्स की सेल दर्ज की गई थी, वहीं इस बार इसकी 10,975 यूनिट्स बिकी हैं। चौथे नम्बर पर Glamour मोटरसाइकिल है जिसकी पिछले साल जनवरी में 24,473 यूनिट्स बिकी थीँ। अबकी बार इस बाइक की केवल 9,766 यूनिट्स बिकी हैं। जो कि 60.09 प्रतिशत की गिरावट है। 

लिस्ट में पांचवा नम्बर कंपनी की Hero Pleasure को मिला है जिसकी सेल्स में 44.27 प्रतिशत की गिरावट आई है। पिछले साल जहां इसकी 13,195 यूनिट्स की सेल हुई थी, वहीं अबकी बार बाइक की केवल 7,354 यूनिट्स बिकी हैं। Hero Passion की इस बार महज 3,601 यूनिट्स बिकी हैं। वहीं, Maestro की सेल की बात करें तो इसकी केवल 3,008 यूनिट्स बिकी हैं। 8वें नम्बर पर कंपनी का Xpulse 200 टूव्हीलर है जिसकी केवल 2,427 यूनिट्स बिकी हैं। 9वें स्थान पर Xoom स्कूटर रहा जिसकी 1,183 यूनिट्स बिकीं। लिस्ट में आखिरी स्थान Xtreme को मिला है जिसकी महज 989 यूनिट्स ही जनवरी 2023 में बिकी बताई गई हैं। 

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *