5000mAh बैटरी, 6GB रैम, Dimensity 930 चिप, IP68, IP69K रेटिंग के साथ Motorola Defy 2 फोन लॉन्च, जानें कीमत

Motorola ने अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। Motorola Defy 2 के नाम से लॉन्च हुआ ये हैंडसेट एक रग्ड स्मार्टफोन है। इसका पहला मॉडल कंपनी ने 2021 में लॉन्च किया था। Motorola Defy 2 में 6.6 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है और इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट है। एक रग्ड स्मार्टफोन होने के नाते यह IP68 और IP69K सर्टिफिकेशन के साथ आता है। साथ ही इसे MIL-STD810H सर्टिफिकेशन भी प्राप्त है। फोन को कंपनी ने किस कीमत में पेश किया है और इसमें क्या खास फीचर्स हैं, इसकी पूरी जानकारी हम आपको यहां दे रहे हैं। 
 

Motorola Defy 2 की कीमत, उपलब्धता

Motorola Defy 2 को कंपनी ने 599 डॉलर (लगभग 50,000 रुपये) में लॉन्च किया है। इसकी सेल साल की दूसरी तिमाही में शुरू होने की बात कही गई है। डिवाइस को कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। फोन को नॉर्थ अमेरिका, लैटिन अमेरिका और कनाड़ा में खरीद के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा। अन्य मार्केट्स के लिए इसकी उपलब्धता की जानकारी कंपनी की ओर से अभी जारी नहीं की गई है। 
 

Motorola Defy 2 के स्पेसिफिकेशंस

Motorola Defy 2, जैसा कि पहले बताया गया है, एक रग्ड स्मार्टफोन है। यानि कि यह कठिन से कठिन परिस्थितियों को झेलने के लिए डिजाइन किया गया है। इसी लिहाज से इस फोन में IP68 और IP69K सर्टिफिकेशन दिया गया है। इसके कारण यह धूल, रेत, गंदगी और पानी आदि में खराब नहीं होता है। और इसे MIL-STD810H सर्टिफिकेशन भी प्राप्त है। जिससे यह मुश्किल हालातों में भी काम कर सकता है। कंपनी ने इसे हाइजीन प्लस टेक्नोलॉजी के साथ बनाया है। यानि कि इसे पानी और साबुन के अलावा एल्कोहल के पौंछे से भी साफ किया जा सकता है। 

मोटोरोला डेफी 2 में 6.6 इंच का फुलएचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट है। Motorola फोन में रियर में 50MP के मेन लेंस के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस है और तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर है। फोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह MediaTek Dimensity 930 चिपसेट से लैस है। जिसे 6 जीबी रैम और 128 जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ पेअर किया गया है। 

फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया भी जा सकता है। फोन में 5000एमएएच बैटरी है जिसके साथ 15W फास्ट चार्जिंग है। इसमें वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो फोन Android 12 OS के साथ आता है, जिसके लिए कंपनी ने 2 साल तक ओएस अपडेट और पांच साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने की बात कही है। कंपनी ने इससे पहले 2021 में Motorola Defy को लॉन्च किया था। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *