Apple वॉच के इम्पोर्ट बैन के फैसले को नहीं पलेटगी अमेरिकी सरकार

दुनिया भर में लोकप्रिय Apple Watch के बैंड का जल्द ही कलर बदला जा सकेगा। एपल को इससे जुड़ा एक पेटेंट मिलने की रिपोर्ट है। वॉच बैंड का कलर एक ऐप के जरिए एडजस्ट होगा। कलर बदलने वाले फीचर का इस्तेमाल यूजर्स को नोटिफिकेशंस भेजने के लिए भी किया जा सकता है। पेटेंट से पता चलता है कि एपल वॉच बैंड पर इलेक्ट्रोक्रोमिक एलिमेंट्स का इस्तेमाल करेगी, जो कलर को बदलने में सक्षम होते हैं। 

Patently Apple ने उस पेटेंट को देखा है जिससे एपल को कलर्स एडजस्ट करने वाले वॉच बैंड्स को बनाने की अनुमति मिलेगी। इससे यूजर्स अपनी पसंद और स्टाइल के अनुसार अपने वॉच बैंड्स को कस्टमाइज कर सकेंगे। पेटेंट में कहा गया है कि बैंड्स में इलेक्ट्रोक्रोमिक एलिमेंट्स होंगे, जो मामूली इलेक्ट्रिक करंट को सप्लाई करने पर कलर और ओपेसिटी को एडजस्ट कर सकेंगे। वॉच बैंड में तीन स्ट्राइप वाला डिजाइन होगा और प्रत्येक स्ट्राइप का कलर अलग से एडजस्ट किया जा सकेगा। इसके साथ ही पेटेंट में बताया गया है कि वॉच बैंड्स एडस्ट किए जा सकने वाले कलर कंट्रोल उपलब्ध कराएंगे और वॉच बैंड को हटाने या बदलने के बिना कई कलर्स और कलर कॉम्बिनेशंस दिखाएंगे। 

यूजर्स एक कंट्रोल सिस्टम के जरिए वॉच बैंड के एक या अधिक कलर्स को कंट्रोल, सेलेक्ट और एडजस्ट कर सकेंगे। कलर को एपल वॉच ऐप के जरिए चुना और एडजस्ट किया जा सकेगा। एपल ने ब्लड ग्लूकोज मॉनिटरिंग टेक्नोलॉजी को डिवेलप कर एक बड़ी उपलब्धि भी हासिल की है। इसे आगामी एपल वॉच में जोड़ा जा सकता है। ऐसी रिपोर्ट है कि इससे यूजर के ब्लड ग्लूकोज लेवल्स की जांच के लिए ब्लड सैंपल लेने की जरूरत नहीं होगी। 

अमेरिका में एपल को अपनी स्मार्टवॉच को लेकर पेटेंट से जुड़े एक विवाद का सामना भी करना पड़ रहा है। इन वॉचेज के इम्पोर्ट पर रोक लगाने के अमेरिका के इंटरनेशनल ट्रेड कमीशन (ITC) के फैसले को अमेरिकी सरकार खारिज नहीं करेगी। यह रोक एपल की वॉचेज के हार्ट मॉनिटरिंग से जुड़े AliveCor पेटेंट का उल्लंघन करने के लिए लगाई गई है। एपल और AliveCor के बीच पेटेंट को लेकर विवाद चल रहा है। ITC ने दिसंबर में अपने फैसले में कहा था कि एपल की स्मार्टवॉचेज पर AliveCor के पेटेंट का उल्लंघन करने की वजह से बैन लगाना चाहिए। हालांकि, पेटेंट को लेकर कार्यवाही चलने के कारण इस बैन को रोक दिया गया था। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *