Hero MotoCorp ने शुरू की Vida V1 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की कस्टमर्स को डिलीवरी

देश की बड़ी टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Hero MotoCorp ने अगले 18-24 महीनों में अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) की रेंज बढ़ाने की योजना बनाई है। कंपनी ने पिछले वर्ष अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida V1 को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया था। कंपनी की योजना विभिन्न प्राइस सेगमेंट्स में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स लॉन्च करने की है। 

हीरो मोटोकॉर्प के हेड (इमर्जिंग मोबिलिटी बिजनेस यूनिट), Swadesh Srivastava ने एक एनालिस्ट कॉल में बताया कि कंपनी ने EV के लिए अपनी योजना की रफ्तार बढ़ाई है। इसके तहत विभिन्न सेगमेंट में नए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स लॉन्च किए जाएंगे। कंपनी की योजना इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के साथ मोटरसाइकिल भी लॉन्च करने की है। कंपनी अगले फाइनेंशियल ईयर की शुरुआत से इन व्हीकल्स को लॉन्च कर सकती है। हीरो मोटोकॉर्प ने Vida V1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की दिल्ली, जयपुर और बेंगलुरु में बिक्री शुरू की है। इसे जल्द ही देश के अन्य शहरों में भी उपलब्ध कराया जाएगा। 

पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री बढ़ी है। हालांकि, हीरो मोटोकॉर्प ने इस सेगमेंट में शुरुआत करने में कुछ देरी की है जिसका फायदा Ather Energy जैसे स्टार्टअप्स और Ola Electric को मिला है। देश में टू-व्हीलर्स की कुल बिक्री में ई-स्कूटर और ई-बाइक की हिस्सेदारी लगभग दो प्रतिशत की है। इसे 2030 तक बढ़ाकर लगभग 80 प्रतिशत करने की योजना है। हीरो मोटोकॉर्प के इस सेगमेंट में पहले स्कूटर Vida Plus का प्राइस लगभग 1,45,000 रुपये है। इसकी सिंगल चार्ज में न्यूनतम रेंज 143 किलोमीटर की होगी। इसका प्राइस देश में बिकने वाले अधिकतर इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से महंगा है। 

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में तेजी आ रही है और इसका बड़ा कारण पेट्रोल की बढ़ती कीमतें हैं। हालांकि, इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में आग लगने की कुछ घटनाएं होने से सुरक्षा को लेकर आशंकाएं बढ़ी हैं। इससे ई-स्कूटर्स की बिक्री पर असर पड़ सकता है। Hero Moto ने इस सेगमेंट में अपना पहला मॉडल लॉन्च करने से पहले कुछ इलेक्ट्रिक व्हीकल स्टार्टअप्स में इनवेस्टमेंट किया था। कंपनी ने पिछले वर्ष सितंबर में अमेरिका की Zero Motorcycles के साथ संयुक्त तौर पर इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स डिवेलप करने के लिए छह करोड़ डॉलर का इनवेस्टमेंट करने की घोषणा की थी। लगभग दो वर्ष पहले इसने बैटरी शेयरिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए ताइवान की Gogoro के साथ वेंचर किया था।  

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *