Airtel और Reliance Jio को सर्विस में तुरंत सुधार करने का मिला फरमान

टेलीकॉम सब्सक्राइबर्स की कॉल ड्रॉप जैसी शिकायतों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर टेलीकॉम कंपनियों को सर्विस की क्वालिटी में सुधार करने का निर्देश दिया गया है। स्पैम कॉल्स और मैसेज के मुद्दे से निपटने के लिए भी टेलीकॉम रेगुलेटर TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग टूल का इस्तेमाल करने के लिए कहा है। यह टूल गैर-पंजीकृत टेलीमार्केटर्स की ओर से भेजे जाने वाले स्पैम को पकड़ने और ब्लॉक करने में प्रभावी है।  

TRAI के अधिकारियों ने Reliance Jio, Bharti Airtel और Vodafone Idea के सीनियर एग्जिक्यूटिव्स के साथ मीटिंग में सर्विस की क्वालिटी में समस्याओं, 5G सर्विस के लिए नॉर्म्स और स्पैम कॉल्स और मैसेज के मुद्दे की समीक्षा की है। टेलीकॉम कंपनियों को बताया गया है कि सर्विस की क्वालिटी के मापदंडों के लिए कड़े नॉर्म्स बनाए जा रहे हैं। इस बारे में आगामी महीनों में TRAI की ओर से कंसल्टेशन की एक प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इन कंपनियों को सर्विस की क्वालिटी में सुधार करने के TRAI के निर्देश से मोबाइल सब्सक्राइबर्स को राहत मिल सकती है, जो कॉल ड्रॉप और नेटवर्क में कमियों की वजह से परेशान हैं। 

इन कंपनियों को मौजूदा सिस्टम के तहत 5G कॉल के डेटा की रिपोर्ट देनी होंगी। नेक्स्ट जेनरेशन सर्विसेज के लिए अलग क्वालिटी ऑफ सर्विस (QoS) इंडिकेटर्स लाए जाएंगे। अनचाही या स्पैम कॉल्स एक बड़ी समस्या है। हाल ही में एक सर्वे में बताया गया था कि 92 प्रतिशत सब्सक्राइबर्स को ‘डु नॉट डिस्टर्ब’ लिस्ट में होने के बावजूद प्रति दिन कम से कम एक स्पैम कॉल मिलती है। स्पैम कॉल्स करने वालों में फाइनेंशियल सर्विसेज और रियल एस्टेट सेक्टर्स सबसे आगे हैं। 

LocalCircles के एक सर्वे में कहा गया था कि 16 प्रतिशत मोबाइल यूजर्स को प्रति दिन 6-10 स्पैम कॉल्स मिलती हैं, जबकि लगभग पांच प्रतिशत के लिए यह संख्या प्रति दिन 10 कॉल्स से अधिक है। यह सर्वे 5 जनवरी से 5 फरवरी के बीच किया गया था। इसमें 342 जिलों के लोगों से 56,000 से अधिक उत्तर मिले हैं। सर्वे के प्रत्येक प्रश्न के लिए उत्तरों की संख्या अलग थी। सर्वे में शामिल मोबाइल सब्सक्राइबर्स में से 66 प्रतिशत ने बताया कि उन्हें प्रति दिन तीन या इससे अधिक स्पैम कॉल्स मिलती हैं। इनमें से 96 प्रतिशत सब्सक्राइबर्स का कहना था कि उन्हें प्रति दिन कम से कम एक ऐसी कॉल मिलती है।     
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *