अमेरिकी एजेंसी के अलर्ट पर मुंबई पुलिस ने युवा IT इंजीनियर को सुसाइड करने से बचाया

टेक्नोलॉजी के बढ़ते इस्तेमाल के बहुत से फायदे और कुछ नुकसान भी हैं। इसका एक बड़ा उदाहरण हाल ही में तब मिला जब मुंबई पुलिस ने एक अमेरिकी कानून प्रवर्तन एजेंसी की ओर से मिले अलर्ट के बाद एक 25 वर्षीय व्यक्ति को आत्महत्या करने से बचा लिया। यह व्यक्ति गूगल पर बिना दर्द के कैसे सुसाइड करें, इस बारे में सर्च कर रहा था। 

एक अधिकारी ने बताया कि अमेरिका के नेशनल सेंट्रल ब्यूरो – इंटरपोल की ओर से दी गई IP एड्रेस और लोकेशन जैसी महत्वपूर्ण जानकारी के आधार पर इस व्यक्ति तक पुलिस को पहुंचने में सफलता मिली। मुंबई में एक IT कंपनी में कार्य करने वाले इस व्यक्ति तक पुलिस मंगलवार को पहुंची थी। एक प्राइवेट कंपनी में IT इंजीनियर की नौकरी करने वाले इस व्यक्ति ने एजुकेशन और अन्य जरूरतों के लिए विभिन्न फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस से लोन लिए थे। वह हाउसिंग लोन की किश्तें चुकाने में नाकाम हो गया था और इस वजह से वह डिप्रेशन में चला गया। इसके बाद उसने बिना दर्द के सुसाइड करने के तरीकों के बारे में सर्च करना शुरू किया था। 

अमेरिकी एजेंसी ने इस बारे में नई दिल्ली में इंटरपोल के ऑफिस को अलर्ट किया था, जिसने मुंबई पुलिस को इस बारे में जानकारी दी थी। मुंबई की क्राइम ब्रांच के अधिकारी जोगेश्वरी में रहने वाले इस व्यक्ति की लोकेशन पर पहुंच गए। इसके बाद इसे क्राइम ब्रांच के ऑफिस ले जाया गया और काउंसलिंग की गई। अधिकारी ने बताया कि यह व्यक्ति पहले भी सुसाइड करने की कोशिश कर चुका था। 

काउंसलिंग के बाद इस व्यक्ति को उसके अभिभावकों के साथ घर भेज दिया गया। इसके साथ ही उसे साइकोथैरेपी कराने की सलाह दी गई है। इससे पहले भी कुछ ऐसे मामले हो चुके हैं जिनमें सुसाइड करने के बारे में इंटरनेट पर सर्च करने के बाद सुरक्षा एजेंसियों के अलर्ट पर तुरंत कदम उठाते हुए ऐसी घटनाओं को रोका गया था। सोशल मीडिया साइट फेसबुक और इंटरनेट सर्च इंजन गूगल पर इस तरह के मामलों के बारे में जानकारी मिलने पर पुलिस को अलर्ट किया जाता है। इसके अलावा इस तरह की स्थिति वाले व्यक्तियों के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग के विकल्प भी मौजूद हैं। इससे ऐसे मामलों को रोकने में सहायता मिल सकती है। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *