50 मेगापिक्सल के मेन कैमरा के साथ लॉन्च हो सकता है नया Moto G Stylus

स्मार्टफोन कंपनी Motorola नए Moto G Stylus पर काम कर रही है। इसके लीक हुए स्पेसिफिकेशंस से पता चलता है कि इस स्मार्टफोन में फ्लैट स्क्रीन और इसके सेंट्रल में होल-पंच कैमरा दिया जा सकता है। पिछले वर्ष इसी तरह के डिजाइन वाला कंपनी का एक हैंडसेट Geneva के कोड के साथ दिखा था। हालांकि, ऐसा कहा गया था कि वह Motorola Edge सीरीज का स्मार्टफोन है। 

OnLeaks ने नए Moto G Stylus का डिजाइन रेंडर शेयर किया है। इसमें फ्लैट स्क्रीन के साथ सेंट्रल में सेल्फी कैमरा के लिए होल-पंच स्लॉट दिया जा सकता है। डुअल कैमरा यूनिट पर ब्रांडिंग से इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और f/1.8 अपार्चर होने का संकेत मिल रहा है। इसमें बिल्ट-इन स्टाइलस हो सकता है। इसके अलावा USB Type-C पोर्ट और 3.5 mm का हेडफोन जैक होने की संभावना है। टिप्सटर Steve H McFly ने इस स्मार्टफोन के बारे में कोई अन्य स्पेसिफिकेशंस नहीं बताई हैं। 

मोटोरोला का समान डिजाइन वाला एक स्मार्टफोन पिछले वर्ष मॉडल नंबर XT2315 के साथ दिखा था। इसका कोड Geneva था और इसे कंपनी की Edge सीरीज का हिस्सा बताया गया था। इसमें 6 GB का RAM और 256 GB की स्टोरेज मिल सकती है। पिछले वर्ष लॉन्च हुए Moto G Stylus में 6.8 इंच फुल HD+ IPS डिस्प्ले था। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G88 SoC दिया गया था। इस स्मार्टफोन में 6 GB का RAM और 128  GB की स्टोरेज है। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा और 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इसकी बैटरी 5,000 mAh की है और यह 10 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। मोटोरोला का कहना है कि इस स्मार्टफोन का वजन 216 ग्राम है। 

कंपनी ने पिछले सप्ताह देश में एंट्री लेवल Moto E13 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। इसमें 20:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 6.5 इंच की आईपीएस एलसीडी स्क्रीन है। यह एक ऑक्टा-कोर यूनिसोक T606 SoC से लैस है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। Moto E13 के 2GB RAM + 64GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 6,999 रुपये है और 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का 7,999 रुपये है। इस फोन को Aurora Green, Cosmic Black और Creamy White कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *