50MP कैमरा, 8GB RAM के साथ Lava Agni 2 5G देगा दस्तक, कीमत से स्पेसिफिकेशंस तक जानें सबकुछ

Lava ने बीते साल नवंबर में भारत में Lava Agni 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया था। अब लावा अपने 5जी स्मार्टफोन के सक्सेसर के लेकर आने वाला है। हाल ही में Lava Agni 2 5G के मुख्य स्पेसिफिकेशंस से लेकर लॉन्च तारीख के साथ-साथ अनुमानित कीमत आदि की जानकारी ऑनलाइन नजर आई है। कंपनी लावा के इस आगामी 5 फोन का प्रो वेरिएंट भी लेकर आ सकती है। यहां हम आपको Lava Agni 2 5G के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Lava Agni 2 5G की अनुमानित कीमत और उपलब्धता

कीमत की बात की जाए तो Lava Agni 2 5G की कीमत 20 हजार रुपये से 25 हजार रुपये के बीच हो सकती है। उपलब्धता की बात की जाए तो Agni 2 5G मार्च या अप्रैल के मध्य तक लॉन्च किया जा सकता है। आपको बता दें कि Lava Agni 5G 8GB RAM + 128GB स्टोरेज के साथ नवंबर, 2021 में 19,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।
 

Lava Agni 2 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Pricebaba के मुताबिक, Lava Agni 2 5G अपने से पहले वाले मॉडल के मुकाबले में कुछ अपग्रेड के साथ आएगा। डिस्प्ले की बात करें तो इस फोन में 6.5 इंच की डिस्प्ले होगी, जिसका HD + रेजॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट होगी। सेफ्टी के लिए फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलेगा। कैमरा सेटअप की बात की जाए तो Agni 2 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है, जिसमें  OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमेरी कैमरा मिलने की उम्मीद है। वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी स्नैपर मिलेगा।

कथित तौर पर Lava Agni 2 5G पर हार्डवेयर अपग्रेड मिलेगा। प्रोसेसर की बात की जाए तो इस फोन में पुराने मॉडल पर Dimensity 810 के मुकाबले में MediaTek Dimensity 1080 SoC मिलने की की उम्मीद है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 8GB तक बम्प-अप रैम भी मिलेगी। वहीं 128जीबी तक ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलेगी, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा बढ़ाया जा सकेगा। बैटरी की बात करें तो इस फोन में 5,000mAh की बैटरी मिलेगी जो कि एडवांस 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। आने वाले समय में Lava Agni 2 5G को लेकर ज्यादा जानकारी मिलने की संभावना है।

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *