Mahindra की फास्टेस्ट इलेक्ट्रिक कार को लेकर सचिन तेंदुलकर ने किया ट्वीट, आनंद महिंद्रा हो गए खुश!

महिंद्रा द्वारा बैक्ड Automobili Pininfarina ने हाल ही में भारत में दुनिया की सबसे तेज चलने वाली इलेक्ट्रिक कार Battista को लॉन्च किया। हैदराबाद में ई-मोटर शो के दौरान इसे पेश किया गया है, जिसकी पहली राइड पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने ली। सचीन ने इस इलेक्ट्रिक हाइपरकार की पहली टेस्ट ड्राइव के बाद एक ट्वीट में कार की तारीफ भी की, जिससे आनंद महिंद्रा बेहद खुश नजर आए। आनंद महिंद्रा ने सचीन द्वारा लिखी एक लाइन को Pininfarina Battista के लिए परफेस्ट टैगलाइन कहा।

सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में भारत में लॉन्च हुई Automobili Pininfarina Battista इलेक्ट्रिक हाइपरकार की पहली टेस्ट ड्राइव ली। सचिन ने इस ड्राइव से प्रभावित होकर ट्विटर पर इसकी तारीफ में कुछ बाते लिखीं, जिसके बाद महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) सचिन की लिखी एक लाइन से इतने प्रभावित लगे कि उन्होंने इस लाइन को Battista के लिए परफेक्ट टैगलाइन कह दिया।

सचिन ने अपने ट्वीट में लिखा, “पिनिनफेरिना बतिस्ता के पास ‘क्या ईवी भविष्य हैं?’ के लिए एकदम सही जवाब था। यह बहुत तेज था, हमने समय को चुनौती दी और भविष्य में उतरे! (we defied time and landed in the future!) आनंद महिंद्रा और उनकी टीम द्वारा एक शानदार उपलब्धि। भारतीय कंपनियों को अत्याधुनिक, विश्व स्तरीय ऑटोमोबाइल देखकर खुशी हो रही है।”
 

इसका जवाब देते हुए महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन ने लिखा, “सचिन आपने हमें बतिस्ता के लिए एक शानदार टैगलाइन दी है। एक कार जो ‘समय को चुनौती देती है और आपको भविष्य में उतारती है!’ वाह!”

बता दें कि Battista इलेक्ट्रिक कार को महिंद्रा भारत में 19.45 करोड़ रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। यह सिंगल चार्ज में 476 किलोमीटर तक जा सकती है। कार की बॉडी कार्बन फाइबर से बनी है। 

Battista EV में 120 किलोवाट की लिथियम आयन बैटरी मिलती है। इसके बारे में कहा गया है कि ये कार 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार केवल 1.86 सेकंड में पकड़ सकती है। वहीं, 0 से 200 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में इसे केवल 4.75 सेकंड का समय लगता है। इसकी ब्रेकिंग में भी दम है, क्योंकि दावे अनुसार, ये 100 से 0 की स्पीड पर 31 मीटर की दूरी में रुक सकती है।

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *