Dream Girl 2 Teaser: आयुष्मान खुराना की

आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2′ (Dream Girl 2) को लेकर उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं। 2019 में रिलीज हुई ‘Dream Girl’ ने भी क्रिटिक्स और जनता की काफी तारीफें बटोरी थी और यही कारण है कि लोगों को अपकमिंग सीक्वल का बेसब्री से इंतजार है। बता दें कि आयुष्मान खुराना की फिल्म 7 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। आयुष्मान ने फिल्म का एक टीजर भी शेयर किया है, जिसमें वह पूजा नाम की लड़की के किरदार में नजर आ रहे हैं और पठान (शाहरुख खान की लेटेस्ट फिल्म में उनके किरदार का नाम) से बात कर रहे हैं।

आयुष्मान खुराना ने अपने Instagram अकाउंट पर उनकी अपकमिंग फिल्म Dream Girl 2 का एक टीजर वीडियो शेयर किया है। टीजर की शुरुआत में फिल्म में उनके किरदार ‘पूजा’ को एक कॉल आता है, जो पठान का है। निश्चित तौर पर यह पठान शाहरुख खान है, जो उनकी लेटेस्ट फिल्म का नाम और फिल्म में उनके किरदार का नाम है। इस कॉल में पूजा और पठान दोनों अपनी आने वाली फिल्मों के बारे में बात करने लगते हैं।
 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि पूजा बने आयुष्मान खुराना को शाहरुख की आवाज में एक कॉल आता है, जो खुद को पठान कहता है। पठान कहता है कि ‘जल्द ही मेरी जवान आ रही है’, जिस पर पूजा (आयुष्मान) कहती हैं कि ‘मेरी भी जवानी।’ बता दें कि पठान के ब्लॉकबस्टर होने के बाद अब शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) अपनी अगली फिल्म ‘Jawan’ पर काम कर रहे हैं, जो इसी साल रिलीज होने वाली है।

आयुष्मान वीडियो में बताते हैं कि उनकी फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ 7 जुलाई को आ रही है। हालांकि, इस टीजर वीडियो में आयुष्मान का पूरा चेहरा तो नहीं दिखाई देता, लेकिन लड़की के अवतार में उनकी झलक जरूर देखने को मिलती है, जो काफी हद तक उनकी ड्रीम गर्ल के पार्ट 1 की तरह ही लगती है।

आयुष्मान खुराना की इस फिल्म ड्रीम गर्ल 2 में अनन्या पांडे लीड रोल में नजर आएंगी। इसके पहले भाग में नुसरत भरुचा ने उनकी पत्नी का किरदार निभाया था। इसके अलावा, इसमें अन्नू कपूर और अभिषेक बैनर्जी भी अहम किरदार में होंगे।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *