6.5 इंच AMOLED डिस्प्ले, 12GB RAM के साथ OnePlus Nord 3 देगा दस्तक, जानें क्या कुछ है खास

OnePlus कथित तौर पर भारत में OnePlus Nord 3 की टेस्टिंग कर रही है। इस बीच एक लोकप्रिय टिपस्टर ने सुझाव दिया है कि आगामी फोन Nord 2 के अपग्रेड के तौर पर आ रहा है। Nord 3 में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.5 इंच की फुल-एचडी+ डिस्प्ले मिलेगी। यह फोन MediaTek Dimensity 8100-Max या Dimensity 8200 SoC के साथ आ सकता है। यह स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट और 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा से लैस हो सकता है। यहां हम आपको वनप्लस के इस आगामी स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

टिपस्टर डेबायन रॉय द्वारा लीक डिटेल्स के मुताबिक, OnePlus Nord 3 में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.5 इंच की फुल-एचडी+ AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है। रॉय का दावा है कि इस स्मार्टफोन में 1.5K रेजॉल्यूशन वाली डिस्प्ले मिल सकती है। इसके अलावा OnePlus Nord 3 में MediaTek Dimensity 8100-Max या Dimensity 8200 SoC पर बेस्ड हो सकता है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो OnePlus का यह स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस हो सकता है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा हो सकता है। वहीं OnePlus Nord 3 के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। बैटरी की बात की जाए तो इस कथित स्मार्टफोन में 4,500mAh या 5,000mAh की बैटरी मिल सकती है जो कि 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है।

पिछली रिपोर्ट्स ने सुझाव दिया है कि इस स्मार्टफोन में 12GB तक LPDDR5 RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिल सकती है। स्मार्टफोन के फ्लैट साइड फ्रेम में वनप्लस के अलर्ट स्लाइडर मिल सकता है। स्मार्टफोन में हैप्टिक फीडबैक और वाइब्रेशन के लिए एक्स-एक्सिस मोटर है। सेफ्टी के लिए इस फोन में एक अंडर-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल सकता है।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *