देश में पहली बार चलेगी एयर कंडीशंड डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस

देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की संख्या बढ़ रही है। इसी कड़ी में पहली एयर-कंडीशंड डबल डेकर बस को मुंबई में सार्वजनिक परिवहन निगम या BEST के बेड़े में शामिल किया गया है। हालांकि, इसमें कई महीनों की देरी हुई है। यह बस मुंबई में उन उप नगरीय रूट्स पर चलाई जा सकती है जहां डीजल से चलने वाली डबल डेकर बसें हैं। 

BEST के जनरल मैनेजर, Lokesh Chandra ने बताया कि मार्च के अंत तक ऐसी लगभग 20 बसें आनी हैं। इस वर्ष के अंत तक डबल डेकर इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़कर 200 हो जाएगी। इन बसों की सप्लाई ऑटोमोबाइल कंपनी Ashok Leyland की सब्सिडियरी Switch Mobility कर रही है। Chandra ने कहा कि ये बसें दक्षिण मुंबई और उप नगरों में डबल डेकर बस रूट्स पर चलाई जाएंगी। इन बसों में डिजिटल टिकटिंग, CCTV कैमरा और इमरजेंसी की स्थिति के लिए पैनिक बटन जैसी सुविधाएं हैं। इन बसों का किराया सामान्य एयर कंडीशंड बसों के समान होगा। 

Switch Mobility ने बताया है कि केंद्र सरकार के सर्टिफिकेशन प्रोसेस में बदलाव करने की वजह से इन बसों के सर्टिफिकेशन में देरी हुई है। इस वर्ष अप्रैल से केंद्र और राज्य सरकारों के 15 वर्ष से अधिक पुराने लगभग नौ लाख व्हीकल्स सड़कों से हट जाएंगे। इनकी जगह नए वाहन लेंगे। इनमें 15 वर्ष से पुरानी ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशंस और पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग्स की बसें भी शामिल होंगी। इन व्हीकल्स को स्क्रैप किया जाएगा। पिछले वर्ष के बजट में पुराने व्हीकल्स को स्क्रैप करने के बाद खरीदे गए नए व्हीकल्स पर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की ओर से रोड टैक्स में 25 प्रतिशत की छूट उपलब्ध कराई गई थी। यह पॉलिसी पिछले वर्ष अप्रैल से लागू हुई थी। 

ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर Nitin Gadkari ने हाल ही में बताया था कि सरकार इथनॉल, मेथनॉल, बायो-CNG और बायो-LNG और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का इस्तेमाल बढ़ाने के लिए उपाय कर रही है। उन्होंने कहा था, “हमने 15 वर्ष से अधिक पुराने नौ लाख से अधिक सरकारी व्हीकल्स को स्क्रैप करने की स्वीकृति दी है। इससे पॉल्यूशन फैलाने वाली कारें और बसें सड़कों से हट जाएंगी और इनकी जगह ऑल्टरनेटिव फ्यूल का इस्तेमाल करने वाले नए व्हीकल्स लेंगे। इससे पॉल्यूशन में काफी कमी होगी।” सरकार की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है, “ऐसे व्हीकल के शुरुआती रजिस्ट्रेशन से 15 वर्ष पूरे होने के बाद उसका निपटारा मोटर व्हीकल्स रूल्स के अनुसार रजिस्टर्ड व्हीकल स्क्रैपिंग सेंटर के जरिए किया जाएगा।” 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *