Zomato ने बंद की 200 से अधिक शहरों में सर्विस

ऐप के जरिए फूड डिलीवरी की सर्विस देने वाली Zomato ने पिछले महीने लगभग 225 शहरों में अपनी सर्विस बंद की है। कंपनी ने दिसंबर तिमाही के नतीजों में यह जानकारी दी है। जोमाटो ने बताया है कि इन शहरों में पिछली कुछ तिमाहियों से ऑर्डर्स की संख्या कम होने के कारण यह फैसला किया गया है। 

कंपनी ने शेयरहोल्डर्स को भेजे पत्र में कहा है, “पिछले वर्ष अक्टूबर के बाद से फूड डिलीवरी बिजनेस में मंदी है। यह ट्रेंड पूरे देश में देखा जा रहा है। इस वजह से तीसरी तिमाही में जोमाटो के GOV में बढ़ोतरी केवल 0.7 प्रतिशत की रही। हालांकि, वर्ष-दर-वर्ष आधार पर GOV में 21 प्रतिशत की ग्रोथ रही है।” GOV में टैक्स, कस्टमर डिलीवरी चार्जेज, टिप को छोड़कर सभी डिस्काउंट की कुल वैल्यू होती है। कंपनी की दिसंबर तिमाही में यह वैल्यू 6,680 करोड़ रुपये की थी। 

जोमाटो ने इस महीने की शुरुआत में अक्टूबर-दिसंबर की अवधि के लिए रिजल्ट्स में बताया था कि उसका कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू लगभग 75 प्रतिशत बढ़कर 1,948 करोड़ रुपये रहा है। हालांकि, कंपनी का लॉस बढ़कर 346 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसमें कंपनी की यूनिट Blinkit और Hyperpure के आंकड़े शामिल हैं। कंपनी का वर्ष-दर-वर्ष आधार पर फूड डिलीवरी से एडजस्टेड रेवेन्यू दिसंबर तिमाही में लगभग 30 प्रतिशत बढ़ा है। हालांकि, वर्ष-दर-वर्ष आधार पर इसमें कमी हुई है। 

पिछले वर्ष के अंत में पिछले महीने ई-कॉमर्स कंपनी Amazon ने देश में अपनी फूड डिलीवरी बंद करने का फैसला किया था। कंपनी को इस बिजनेस में Swiggy और Zomato से कड़ी टक्कर मिल रही थी। इससे पहले एमेजॉन ने अपनी एडटेक यूनिट को भी बंद किया था। कंपनी ने अपने रेस्टोरेंट पार्टनर्स को 29 दिसंबर से यह सर्विस बंद करने की जानकारी दी थी। कंपनी की इस यूनिट को Amazon Food कहा जाता है। रेस्टोरेंट पार्टनर्स को 29 दिसंबर तक पेमेंट्स और कॉन्ट्रैक्ट से जुड़ी अन्य देनदारियों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया था। कंपनी की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया था कि रेस्टोरेंट पार्टनर्स को कंपनी के टूल्स और रिपोर्ट्स का जनवरी के अंत तक एक्सेस जारी रहेगा। Swiggy और Zomato को टक्कर देने के लिए देश में Amazon Food को बेंगलुरु से शुरू किया गया था और बाद में इसे बढ़ाया गया था। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *