Pathaan Box Office Collection Day 17: तीसरे शुक्रवार 900 करोड़ को पार कर गई पठान! भारत में कमाए इतने करोड़

शाहरुख खान की ‘पठान’ अब बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे ठंडी पड़ने लगी है, लेकिन फिल्म अभी भी करोड़ों में कमा रही है। पठान फिल्म के तीसरे वीकेंड के पहले दिन यानि शुक्रवार के कलेक्शन के आंकड़े सामने आ गए हैं जो बताते हैं कि यह मूवी अभी भी कई दिनों तक करोड़ों में कमाई जारी रख सकती है। कल पठान का तीसरा शुक्रवार था, जिसमें गुरूवार की तुलना में फिल्म के कलेक्शन में बढ़ोत्तरी देखने को मिली। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में फिल्म 900 करोड़ को पार कर गई है। भारत में फिल्म ने अपने 17वें दिन में कितना कलेक्शन किया, आइए जानते हैं। 

शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहिम और सलमान खान जैसे सितारों से सजी फिल्म पठान ने 17वें दिन भी अच्छा खासा कलेक्शन किया। भारत समेत दुनियाभर में इसकी कमाई का कारवां अभी जारी है। फिल्म का नेट हिंदी कलेक्शन 450 करोड़ को पार कर चुका है जबकि वर्ल्डवाइड ग्रॉस 900 करोड़ से ज्यादा हो चुका है। बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड की रिपोर्ट कहती है कि फिल्म लाइफटाइम कलेक्शन में 1000 करोड़ को पार कर सकती है जबकि इसका नेट इंडिया कलेक्शन 500 करोड़ के पार जा सकता है। पब्लिकेशन ने 10 फरवरी यानि फिल्म के तीसरे शुक्रवार के आंकड़े जारी किए हैं जिसके मुताबिक पठान कल 7 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। इसका देश में नेट हिंदी कलेक्शन 449.5 करोड़ हो गया है जबकि 16.65 करोड़ का साउथ कलेक्शन भी मिला दें तो फिल्म 466.15 करोड़ क्रॉस कर चुकी है। 

रिपोर्ट में कहा गया है कि फिल्म का अब तक भारत में ग्रॉस कलेक्शन 562 करोड़ पहुंच चुका है, जबकि विदेशी कलेक्शन 345 करोड़ पहुंच चुका है। इस तरह से वर्ल्डवाइड ग्रॉस 907 करोड़ रुपये पहुंच चुका है। फिल्म में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की हिट रोमांटिक जोड़ी है जो सबसे पहले फराह खान की ‘ओम शांति ओम’ में नजर आई थी। उसके बाद दोनों सुपर स्टार्स कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं जिनमें ‘हैपी न्यू ईयर’, ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ जैसी फिल्में भी शामिल हैं। साथ ही पठान में शाहरुख ने एक्स रॉ एजेंट का किरदार निभाया है जो फैंस को काफी पसंद आया है। फिल्म में निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने एक्शन और ड्रामा का भरपूर डोज दिया है। आदित्य चोपड़ा द्वारा प्रड्यूस की गई ये फिल्म 25 जनवरी 2023 को रिलीज हुई थी। 

पठान के इस धुंआधार कलेक्शन के पीछे एक कारण यह भी माना जा सकता है कि पठान के आसपास कोई बड़ी बॉलीवुड फिल्म अब तक रिलीज नहीं हुई है। लेकिन, अब 17 फरवरी को कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा (Shehzada) रिलीज होने जा रही है। 2022 में आई उनकी भूल भुलैया-2 बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्मों में शुमार हो चुकी है। शहजादा की स्टारकास्ट की बात करें तो कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म में कृति सेनन दिखाई देंगी। साथ ही इस फिल्म में मनीषा कोइराला, परेश रावल, रोनित रॉय, राजपाल यादव जैसे दिग्गज स्टार्स भी मौजूद होंगे। उनकी इस फिल्म का गाना ‘कैरेक्टर ढीला-2’ पहले ही सुपरहिट हो चुका है। कार्तिक आर्यन ने एक ट्वीट कर बताया है कि उनकी फिल्म का ये गाना 24 घंटों में सबसे ज्यादा बार देखा जाने वाला वीडियो बन चुका है।

ऐसे में देखना होगा कि पठान के कलेक्शन पर ‘शहजादा’ कुछ असर डाल पाता है या नहीं! लेटेस्ट एंटरटेनमेंट न्यूज़ के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *