आपके पास दुर्लभ हरे धूमकेतु को पाषाण काल के बाद इस सप्ताह देखने का है मौका

एक दुर्लभ हरा धूमकेतु पाषाण काल के बाद पहली बार धरती के निकट से गुजरने जा रहा है। यह इस सप्ताह मार्स के साथ से गुजरेगा और इसे साधारण दूरबीन के जरिए भी देखा जा सकेगा। इस धूमकेतु को C/2022 E3 कहा जा रहा है। यह पृथ्वी और मार्स के ऑर्बिट्स के बीच से गुजरते हुए एक धुंधले, पंखे के आकार के धब्बे के जैसा दिखेगा। 

EarthSky.org के अनुसार, इसे शुक्रवार (10 फरवरी) और शनिवार (11 फरवरी) की शाम को देखा जा सकेगा। यह पृथ्वी से इसे देखने का अंतिम मौका होगा क्योंकि इसके बाद यह लगभग 1,28,000 मील प्रति घंटे की रफ्तार से दूर चला जाएगा और सूर्य के आसपास लगभग 50,000 वर्ष का चक्कर लगाएगा। इस प्रकार के धूमकेतु की दो पूंछ होती हैं। इनमें से एक धूल और दूसरी गैस से बनी होती है। इस हरे धूमकेतु की खोज पिछले वर्ष मार्च में अमेरिका में कैलिफोर्निया की Zwicky Transient Facility में एस्ट्रोनॉमर्स ने की थी। इसके मार्स के करीब से गुजरने पर उत्तरी गोलार्द्ध के लोगों को इसे देखने के लिए सूर्य के ढलने के बाद पश्चिम की ओर रहना चाहिए। इसे एक साधारण दूरबीन या इसके बहुत हल्का होने पर एक स्मॉल टेलीस्कोप से देखा जा सकेगा। 

लाइवसाइंस की रिपोर्ट में बताया गया है कि अगर यह धूमकेतु नहीं दिखता है तो आपको स्काइवॉचिंग वेबसाइट या स्टारगेजिंग ऐप्स के जरिए इसकी लोकेशन पर फोकस करना चाहिए। अगर आप दक्षिणी गोलार्द्ध में रहते हैं और आपको इसकी लोकेशन नहीं मिलती, तो भी आप इसे  Virtual Telescope Project की लाइवस्ट्रीम से देख सकेंगे। यह 11 फरवरी को 6pm EST पर शुरू होगी।  

हाल ही में एस्ट्रोनॉमर्स की एक टीम ने पृथ्वी के आकार के एक एक्सोप्लैनेट को खोजा है। इसे K2-415b कहा जा रहा है और यह एक M डर्वार्फ स्टार के आसपास घूम रहा है। इसकी पृथ्वी से दूरी केवल 72 लाइट ईयर की है। Astronomical Journal में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, जापान में Astrobiology Center के Teruyuki Hirano की अगुवाई में एस्ट्रोनॉमर्स की एक इंटरनेशनल टीम ने यह खोज की है। Hirano ने बताया है, ” M डवार्फ के आसपास कुछ स्मॉल प्लैनेट्स चट्टानों वाले प्लैनेट्स और रहने लायक परिस्थितियों वाले किसी प्लैनेट की खोज के लिए महत्वपूर्ण हैं। यह पृथ्वी के लगभग समान आकार वाला प्लैनेट है। यह आगे के निष्कर्षों के लिए एक दिलचस्प टारगेट होगा।” एस्ट्रोनॉमर्स ने इस ग्रह की खोज Kepler टेलीस्कोप से डेटा का विश्लेषण करने के दौरान की थी। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *