HCL के CEO Vijaykumar की सैलरी 123 करोड़ रुपये, जानें बड़ी IT कंपनियों के CEO के पैकेज

देश में पिछले दो दशकों में IT इंडस्ट्री तेजी से बढ़ी है। इस सेक्टर की बड़ी कंपनियों में Tata Consultancy Service (TCS), Infosys और HCL शामिल हैं। इन कंपनियों की कमान संभालने वाले CEO को कारोबार से जुड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है और इसके लिए उन्हें मोटे पैकेज भी जाते हैं। इस सेक्टर में सबसे अधिक सैलरी पाने वाले चीफ एग्जिक्यूटिव्स में HCL के CEO, C Vijaykumar पहले स्थान पर हैं। उन्हें पिछले वर्ष लगभग 123 करोड़ रुपये कै पैकेज मिला था। 

HCL ने हाल ही में अपनी एनुअल रिपोर्ट में विजयकुमार के पैकेज की जानकारी दी थी। विजयकुमार ने 1994 में HCL को जॉइन किया था और दो दशकों से अधिक तक विभिन्न पोजिशंस पर कार्य करने के बाद उन्हें लगभग सात वर्ष पहले कंपनी का CEO बनाया गया था। इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर Wipro के CEO Thierry Delaporte हैं। उनका पिछले वर्ष पैकेज 79.80 करोड़ रुपये का था। इसमें 13 करोड़ रुपये से ज्यादा की सैलरी और भत्ते, कमीशन और वेरिएबल पे के तौर पर 19.3 करोड़ रुपे और 31.8 करोड़ रुपये के अन्य इंसेंटिव्स शामिल थे। 

ग्लोबल IT कंपनी इंफोसिस के Salil Parekh इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। इंफोसिस की एनुअल रिपोर्ट के अनुसार, पारेख की पिछले फाइनेंशियल ईयर में सैलरी लगभग 43 प्रतिशत बढ़कर 71.02 करोड़ रुपये की थी। इसमें 52 करोड़ रुपये से अधिक की रेस्ट्रिक्टेड स्टॉक यूनिट्स (RSU) शामिल हैं। इंफोसिस में आने से पहले पारेख लगभग 26 वर्ष तक Capgemini से जुड़े थे। 

Tech Mahindra के CEO, C P Gurnani को पिछले वर्ष 63.4 करोड़ रुपये का पैकेज मिला था। उनके पैकेज में 189 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई थी। टेक महिंद्रा ने अपनी एनुअल रिपोर्ट में बताया कि उनके पैकेज में सैलरी के अलावा स्टॉक कंपनसेशन बेनेफिट्स शामिल थे। देश की सबसे बड़ी IT कंपनी TCS के चीफ एग्जिक्यूटिव Rajesh Gopinathan इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं। पिछले वर्ष उन्हें लगभग 26 करोड़ रुपये का पैकेज मिला था। इसमें 1.5 करोड़ रुपये की सैलरी, 2.25 करोड़ रुपये के बेनेफिट्स और भत्ते और 22 करोड़ रुपये की कमीशन शामिल थे। कंपनी ने Gopinathan को पिछले वर्ष चीफ एग्जिक्यूटिव के तौर पर पांच वर्ष के लिए दोबारा नियुक्त किया था। इससे पहले TCS में वह चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *