महिंद्रा लगाएगी तेलंगाना में EV प्लांट, 1,000 करोड़ रुपये के इनवेस्टमेंट की योजना

देश की बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Mahindra and Mahindra ने इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर और फोर-व्हीलर बनाने के लिए तेलंगाना के प्लांट में 1,000 करोड़ रुपये के इनवेस्टमेंट की योजना बनाई है। कंपनी ने बताया कि यह इनवेस्टमेंट आठ वर्षों में किया जाएगा। इस प्लांट में पैसेंजर व्हीकल्स के अलावा कार्गो व्हीकल्स भी बनाए जाएंगे। 

कंपनी ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि उसने तेलंगाना के मेडक जिले में जहीराबाद प्लांट के विस्तार के लिए राज्य सरकार के साथ एक समझौता किया है। महिंद्रा ने कहा कि इस प्रस्तावित इनवेस्टमेंट की रकम के लिहाज से यह तेलंगाना सरकार की EV इनवेस्टमेंट पॉलिसी के तहत मेगा प्रोजेक्ट्स में आ सकता है। पिछले वर्ष दिसंबर में कंपनी ने महाराष्ट्र में पुणे के निकट एक EV मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने में लगभग 10,000 करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट करने की घोषणा की थी। इससे महिंद्रा को EV मार्केट में सबसे अधिक हिस्सेदारी रखने वाली Tata Motors को टक्कर देने में मदद मिलेगी। 

महिंद्रा की XUV400 इलेक्ट्रिक SUV को 10,000 से अधिक बुकिंग मिली हैं। इसके लिए बुकिंग 26 जनवरी से शुरू हुई थी। कंपनी ने बताया था कि इन ऑर्डर्स को डिलीवर करने में लगभग सात महीने लगेंगे। कंपनी की यह पहली पूरी तरह इलेक्ट्रिक SUV है। महिंद्रा ने इससे पहले कहा था कि उसकी योजना इसकी 20,000 यूनिट्स को एक वर्ष में डिलीवर करने की है। इसकी शुरुआती कीमत 15.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। यह दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है। 

इसका प्राइस 18.99 रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाता है। इसके शुरुआती प्राइसेज कंपनी को मिलने वाली पहली 5,000 बुकिंग के लिए लागू थे। इसकी डिलीवरी मार्च से शुरू हो  सकती है। इसका मुकाबला Tata Nexon EV, Hyundai Kona EV और MG ZS EV से होगा। इसे पांच कलर्स – आर्कटिंग ब्लू, एवरेस्ट व्हाइट, गैलेक्सी ग्रे, नेपाली ब्लैक और इनफिनिटी ब्लू में लॉन्च किया जा रहा है। इसमें सैटिन कॉपर का डुअल टोन ऑप्शन भी होगा। कंपनी का दावा है कि नॉन-लग्जरी सेगमेंट में XUV400 में सबसे तेजी से स्पीड पकड़ने की क्षमता है। महिंद्रा एंड महिंद्रा का कहना है कि यह केवल 8.3 सेकेंड में 0-100 kmph की स्पीड पर पहुंच सकती है। इसकी टॉप स्पीड 150 kmph की है। इसमें तीन ड्राइविंग मोड, Fun Fast और Fearless हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *