100MP कैमरा, 8GB RAM के साथ Honor X8a लॉन्च, जानें क्या है खास बात

Honor ने Honor X8a स्मार्टफोन को यूके, मलेशिया और यूएई में गुरुवार को पेश कर दिया है। यह स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन के साथ आया है। Honor के इस फोन में MediaTek Helio G88 SoC दिया गया है। 6GB RAM और 8GB RAM के साथ आने वाले इस फोन में 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। इस फोन में 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करने वाली 6.7 इंच की फुल-एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले है। यहां हम आपको ऑनर के इस स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं।
 

Honor X8a की कीमत और उपलब्धता

कीमत की बात करें तो Honor X8a के 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत यूके में EUR 220 यानी कि करीब 19,500 रुपये है। वर्तमान में सिर्फ यही वेरिएंट यूके में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। वहीं मलेशिया के ग्राहक सिर्फ 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट को खरीद सकते हैं, जिसकी कीमत RM 999 यानी कि 19,200 रुपये है। जल्द ही यूएई में भी प्री-ऑर्डर शुरू हो सकते हैं।

14 फरवरी से पहले Honor X8a प्री-ऑर्डर करने वाले यूजर्स को Honor Band 6 भी फ्री मिलेगा। ऑफिशियल ऑर्डर की डिलीवरी 15 फरवरी से शुरू होने की उम्मीद है। मलेशिया में यूजर्स Honor X8a को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से तीन कलर ऑप्शन मिडनाइट ब्लैक, टाइटेनियम सिल्वर और सियान लेक में खरीद सकते हैं। यह स्मार्टफोन जल्द ही अन्य ग्लोबल मार्केट्स में उपलब्ध होने की उम्मीद है।
 

Honor X8a के स्पेसिफिकेशंस 

स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Honor X8a में 6.7 इंच की फुल HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। MediaTek Helio G88 SoC दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो यह फोन 6GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 128GB स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध है। यह फोन एक्सपेंडेबल स्टोरेज का सपोर्ट नहीं करता है। कैमरा की बात करें तो इस फोन में f/1.9 अपर्चर के साथ 100 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 5 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए यह फोन Android-12 पर बेस्ड Magic UI 6.1 पर काम करता है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इस फोन में 4,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 22.5W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *