तुर्की-सीरिया में भूकंप ने इतना विनाश क्‍यों मचाया? जानें 3 बड़ी वजहें

दुनिया के दो देश इस वक्‍त एक बड़ी आपदा से जूझ रहे हैं। तुर्की और सीरिया में सोमवार को आए विनाशकारी भूकंप में अबतक 12 हजार से ज्‍यादा लोगों की मौत हो गई है। हजारों लोग घायल हैं। मलबे में दबे हुए हैं। जिंदगी से जंग लड़ते लोगों की मदद के लिए दुनियाभर के देशों से राहत टीमें तुर्की और सीरिया पहुंच रही हैं। तुर्की और सीरिया में आया भूकंप सबसे बड़े भूकंपों में से एक माना जा रहा है। सवाल उठता है कि यह भूकंप इतना घातक क्यों था? 

लाइव साइंस की एक रिपोर्ट में यह बताने की कोशिश की गई है। रिपोर्ट कहती है कि तुर्की और सीरिया में आए भूकंप का केंद्र दक्षिणी तुर्की में नूर्दगी शहर के पास था। इसे पिछली एक शताब्‍दी का तीसरा सबसे घातक भूकंप बताया गया है। आखिर यह भूकंप इतना घातक क्‍यों बन गया? जानमाल का नुकसान इतने बड़े पैमाने पर क्‍यों हुआ? 

रिपोर्ट में इसकी वजह इस क्षेत्र की टेक्‍टोनिक प्‍लेट्स, नरम मिट्टी और भूकंपरोधी बिल्डिंगों का सही निर्माण ना होना बताया गया है। लिखा गया है कि दक्षिणपूर्व तुर्की और उत्तर पश्चिमी सीरिया का इलाका भूकंप के लिहाज से संवेदनशील है। यह क्षेत्र तीन विशाल टेक्टोनिक प्लेटों के जंक्शन पर स्थित है। ये प्‍लेटें हैं- अफ्रीकन, एनाटोलियन और अरेबियन। इनमें टकराव और स्नैगिंग की वजह से इलाके में भूकंप आता है। 

सोमवार को आए भूकंप की वजह ईस्ट एनाटोलियन फॉल्ट को माना जा रहा है, जहां अरेबियन और एनाटोलियन प्लेट्स घर्षण द्वारा एकसाथ लॉक्‍ड हैं। रिपोर्ट कहती है कि कई दशकों तक विपरीत दिशाओं में धीरे-धीरे दूर जाने के बाद दो प्लेटों के बीच इतना तनाव हो गया कि उनका संपर्क बिंदु ‘स्ट्राइक स्लिप’ हो गया। इस वजह से इलाके में बड़ा भूकंप आया। कुछ वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया है कि ईस्‍ट एनाटोलियन फॉल्‍ट पर यह तनाव सदियों से बन रहा होगा, लगभग 300 साल से। 

भूकंप के तबाही मचाने की एक वजह यह भी बताई गई है कि ईस्ट एनाटोलियन फॉल्ट तुर्की और सीरिया की घनी आबादी के नीचे स्थित है। सोमवार को आया भूकंप कम गहरा था। यह पृथ्‍वी की सतह से महज 18 किलोमीटर नीचे था। इसका सीधा मतलब है कि भूकंप की ऊर्जा पूरी तरह से सतह पर उभर आई और उसने घरों को हिलाना शुरू कर दिया। 

बिल्डिंगें हिलने से नींव पर असर हुआ। रिपोर्ट कहती है कि इस इलाके की मिट्टी पर्याप्‍त नम है और खतरनाक भूकंप को झेल नहीं सकती। इस भूकंप से जानमाल का नुकसान इसलिए भी अधिक हुआ, क्‍योंकि भूकंप एकदम सुबह आया, जब ज्‍यादातर लोग सो रहे थे। उन्‍हें बचने के लिए समय नहीं मिला होगा। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *